ट्रंप का दावा : यूरोप को ईरानी परमाणु खतरे से बचा रहा अमेरिका, उसके पास मिसाइल क्षमता मौजूद
ईरान परमाणु हथियार नहीं बना रहा
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ब्रिटिश पत्रकार से बातचीत में दावा किया है कि अमेरिका ब्रिटेन को कथित ईरानी परमाणु खतरे से बचा रहा है। ट्रंप ने कहा, मैं आपके देश को भी इस खतरे से बचा रहा हूं। अगर ईरान के पास परमाणु हथियार होता, तो वे अमेरिका के मुकाबले यूरोप में इसका इस्तेमाल करने के लिए अधिक तत्पर होते, क्योंकि उनके पास यूरोप तक मार करने वाली मिसाइल क्षमता मौजूद है।
मार्च 2025 में हालांकि अमेरिकी खुफिया समुदाय ने कहा था कि ईरान परमाणु हथियार नहीं बना रहा है और उसके नेतृत्व ने 2003 में निलंबित किये गये परमाणु हथियार कार्यक्रम को फिर से शुरू करने की अनुमति नहीं दी है। ईरान के खिलाफ जारी मौजूदा अमेरिकी-इजरायली युद्ध की शुरुआत 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल के हमलों से हुई थी। ईरान का लगातार यही रुख रहा है कि इस आक्रामकता के खिलाफ उसकी कार्रवाई आत्मरक्षा के अधिकार का प्रयोग है।

Comment List