ट्रंप 8 साल बाद पहुंचे चीन, बेटा-बहु भी साथ : राष्ट्रपति जिनपिंग के साथ करेंगे चर्चा, व्यापार और ईरान होंगे मुख्य मुद्दे

ताइवान सबसे संवेदनशील मुद्दा

ट्रंप 8 साल बाद पहुंचे चीन, बेटा-बहु भी साथ : राष्ट्रपति जिनपिंग के साथ करेंगे चर्चा, व्यापार और ईरान होंगे मुख्य मुद्दे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को बीजिंग पहुंचे, जहां चीनी उपराष्ट्रपति हान जेंग ने उनका स्वागत किया। शी जिनपिंग संग होने वाली बैठक में व्यापार, ईरान युद्ध, हॉर्मुज संकट, ऊर्जा सुरक्षा और ताइवान जैसे संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा होगी। विशेषज्ञों के मुताबिक, दोनों देशों की प्राथमिकता रिश्तों को स्थिर रखना है।

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप स्थानीय समयानुसार बुधवार सुबह बीजिंग पहुंचे। उनके साथ बेटा एरिक और बहु लारा ट्रम्प भी हैं। बीजिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनका स्वागत चीनी उपराष्ट्रपति हान जेंग ने किया। हान जेंग को शी जिनपिंग का भरोसेमंद माना जाता है। ट्रम्प यहां अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग के साथ उच्च स्तरीय शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। ईरान युद्ध छिड़ने के कारण इस साल की शुरुआत में जो बातचीत टल गई थी, उसे अब फिर से शुरू किया जा रहा है। ट्रंप मंगलवार को ह्वाइट हाउस से रवाना हुए थे। दोनों नेताओं के बीच वार्ता में व्यापार का मुद्दा सबसे अहम रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही, ईरान युद्ध और हॉर्मुज जलडमरूमध्य में आपूर्ति में रही बाधाओं पर भी गंभीर चर्चा होने की संभावना है। 

ताइवान सबसे संवेदनशील मुद्दा

 ट्रंप ने सोमवार को कहा था कि ऊर्जा सुरक्षा और ताइवान के मुद्दे भी चर्चा में शामिल होंगे। दरअसल, ताइवान का सवाल अमेरिका और चीन के रिश्तों के बीच सबसे संवेदनशील मुद्दा बना हुआ है। अपनी यात्रा से पहले ट्रंप ने सार्वजनिक बयानों में कई बार शी जिनपिंग की तारीफ की। सोमवार को ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे एक महान व्यक्ति हैं। मुझे वे बहुत ही अद्भुत इंसान लगते हैं। पिछले हफ्ते उन्होंने कहा था, राष्ट्रपति शी के साथ मेरे रिश्ते बहुत अच्छे हैं।

आपसी रिश्तों का स्थिर बनाए रखना प्राथमिकता

Read More डी.के. शिवकुमार का राज्यपाल पर निशाना, बोले- वाजपेयी को मौका मिल सकता है, तो टीवीके को क्यों नहीं ? 

काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस में चीन मामलों की सीनियर फेलो जोंगयुआन जोइ लियू का कहना है कि फिलहाल दोनों पक्षों की प्राथमिकता आपसी रिश्तों को स्थिर बनाए रखने पर है। लियू के अनुसार, दोनों देशों की सबसे बड़ी चिंता यही है कि अमेरिका-चीन संबंधों को कैसे स्थिर रखा जाए, ताकि दोनों पक्ष बिना किसी सैन्य टकराव के लंबे समय तक रणनीतिक प्रतिस्पर्धा जारी रख सकें।

Read More भारतीय फार्मा नेटवर्क्स पर अमेरिका की सख्त कार्रवाई, फेंटानिल की आपूर्ति के लिए 13 दवा विक्रेताओं पर लगाए वीज़ा प्रतिबंध

Tags: trump

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर, बाड़मेर में रेड अलर्ट जारी Weather Update : राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर, बाड़मेर में रेड अलर्ट जारी
राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर जारी राजस्थान इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में। प्रदेश में लगातार...
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला : सार्वजनिक जगहों पर पशु वध पर प्रतिबंध, जानें उल्लघंन पर कितनी होगी सजा ?
‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का ट्रेलर रिलीज : जैकी श्रॉफ का दिखा दमदार अंदाज, बच्चों की कल्पनाओं पर आधारित फिल्म की कहानी
युवती को भगाने पर विवाद ने लिया हिंसक रूप, आरोपी के दो घर आग में फूंके
UP में चक्रवाती तूफान ने बरपाया कहर : आंधी से सैकड़ों पेड़ धराशायी, अंधेरे में डूबे इलाके; 54 लोगों की मौत
सूरत की फैक्ट्रियों से बचपन मुक्त : साड़ी पर धागा वर्क और मशीनें चलाते मिले 92 नौनिहाल, मजदूरी सिर्फ 5 हजार
लेबनान में युद्धविराम के बाद मारे गए 23 बच्चे, यूनिसेफ ने कहा- हिंसा और बच्चों के मानसिक तनाव को बढ़ा रहे हमले