ट्रम्प ने की कंबोडिया और थाईलैंड से बात : व्यापार रोकने चेतावनी,  कहा- युद्ध बंद करे

सफलतापूर्वक रोक दिया गया था

ट्रम्प ने की कंबोडिया और थाईलैंड से बात : व्यापार रोकने चेतावनी,  कहा- युद्ध बंद करे

ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर पोस्ट में कहा कि मैंने कंबोडिया के प्रधानमंत्री से बात की है ताकि थाईलैंड के साथ चल रहे युद्ध को रोका जा सके। हम इन दोनों देशों के साथ व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं।

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कंबोडिया और थाईलैंड में चल रही तनातनी के बीच दोनों देशों से मध्यस्थता को लेकर बातचीत की। ट्रम्प ने कहा कि इस युद्ध में कई लोगों की जान जा रही है, जिसे रोका जाना चाहिए। यह युद्ध मुझे भारत और पाकिस्तान के बीच के उस टकराव को बताता है, जिसे सफलतापूर्वक रोक दिया गया था।

ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर पोस्ट में कहा कि मैंने कंबोडिया के प्रधानमंत्री से बात की है, ताकि थाईलैंड के साथ चल रहे युद्ध को रोका जा सके। हम इन दोनों देशों के साथ व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं, लेकिन अगर वे युद्ध कर रहे हैं, तो हम इनमें से किसी के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहते। मैंने थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री से भी बात की है। थाईलैंड भी कंबोडिया की तरह तत्काल युद्धविराम चाहता है। दोनों पक्षों से बात करने के बाद यह साफ है कि युद्धविराम, शांति और समृद्धि एक स्वाभाविक रास्ता है।

Tags: trump

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प