ट्रंप ने चीन से टैरिफ से बचने के लिए अमेरिका में उत्पादन करने का किया आग्रह, कहा- अमेरिकियों को दें नौकरी

बोइंग विमानों की संख्या 750 तक पहुंच सकती है

ट्रंप ने चीन से टैरिफ से बचने के लिए अमेरिका में उत्पादन करने का किया आग्रह, कहा- अमेरिकियों को दें नौकरी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से कहा कि टैरिफ से बचने के लिए उसे अमेरिका में कारखाने खोलकर अमेरिकियों को रोजगार देना होगा। ट्रंप ने बोइंग विमानों के सौदे का भी जिक्र करते हुए कहा कि चीन के ऑर्डर 200 से बढ़कर 750 तक पहुंच सकते हैं।

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर चीन अमेरिका से टैरिफ से बचना चाहता है, तो उसे अमेरिका में कारखाने लगाने चाहिए और अमेरिकियों को नौकरी देनी चाहिए। ट्रंप ने कहा, अगर चीन यहां आकर टैरिफ से बचना चाहता है, तो यहां उत्पादन करने पर ज्यादातर अमेरिकी लोगों को ही नौकरी मिलेगी। अगर वे टैरिफ से बचना चाहते हैं, तो उन्हें अमेरिका में ही उत्पादन करना होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि चीन के साथ पहले घोषित समझौते के तहत ऑर्डर किए गए बोइंग विमानों की संख्या 750 तक पहुंच सकती है।

अमेरिकी नेता के अनुसार, पहले बीजिंग ने 200 बोइंग विमान खरीदने पर सहमति जताई थी, हालांकि चीन ने अभी तक इस समझौते की पुष्टि नहीं की है। ट्रंप ने कहा, मैंने बोइंग और जनरल इलेक्ट्रिक को यह बताया है कि हम जनरल इलेक्ट्रिक इंजन का इस्तेमाल करेंगे, जो बेहतरीन हैं। अगर वे अच्छा काम करते हैं, तो हम 750 तक पहुंच सकते हैं। ट्रंप ने 13 से 15 मई तक चीन की राजकीय यात्रा की, जहां उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बातचीत की।

 

Read More जल जीवन मिशन घोटाले में बड़ी कार्रवाई : दिल्ली एयरपोर्ट से संजय बड़ाया हिरासत में, जयपुर लेकर आ रही है टीम

 

 

Read More केरलम में सीएम का नाम तय करने में कांग्रेस को करनी पड़ रही मशक्कत : वेणुगोपाल, सतीशन और चैन्नीथला प्रमुख दावेदार, भावी सीएम के नाम पर पार्टी में घमासान

Tags: trump

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ताइवान को 12 अरब अमेरिकी डॉलर के हथियारों की आपूर्ति का मुद्दा स्थगित, ट्रम्प ने की पुष्टि ताइवान को 12 अरब अमेरिकी डॉलर के हथियारों की आपूर्ति का मुद्दा स्थगित, ट्रम्प ने की पुष्टि
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ताइवान को दी जाने वाली 12 अरब डॉलर की हथियार आपूर्ति फिलहाल रोक दी है,...
ऑपरेशन क्लीन स्वीप : एम.डी.एम.ए. के साथ दो विदेशी नागरिक गिरफ्तार, आरोपी लगातार कर रहे थे ड्रग तस्करी
‘धुरंधर 2’ की ओटीटी पर दस्तक : 5 जून से जियो-हॉटस्टार पर होगी स्ट्रीम, बॉक्स ऑफिस पर किया रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन 
असर खबर का : अडूसा-पालकियां मार्ग से हटने लगा अतिक्रमण
असर खबर का : जलदाय विभाग ने शुरू की टंकियों की सफाई
गायों को भी मिलेगी गर्मी से राहत, बीच-बीच में पानी का छिड़काव
बरसात में बाधक बनेगा नाले में पत्थरों का पहाड़, स्थानीय लोगों की बढ़ी चिंता