ट्रंप का राष्ट्र के नाम संबोधन : ईरान पर हमले तेज करने और उसे पाषाण युग में पहुंचाने की दी धमकी, हम अमेरिका के सभी सैन्य लक्ष्यों को जल्द पूरा करने की राह पर

सहयोगियों का समर्थन करने के लिए इस क्षेत्र में बना हुआ है

ट्रंप का राष्ट्र के नाम संबोधन : ईरान पर हमले तेज करने और उसे पाषाण युग में पहुंचाने की दी धमकी, हम अमेरिका के सभी सैन्य लक्ष्यों को जल्द पूरा करने की राह पर

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगले दो से तीन हफ्तों में हमले तेज कर उसे “पाषाण युग” में धकेल देंगे। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका पश्चिम एशिया के तेल पर निर्भर नहीं और होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा की जिम्मेदारी अन्य देशों को लेनी चाहिए।

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को ईरान पर अगले दो से तीन हफ़्तों में हमले तेज करने और उसे पाषाण युग में पहुँचाने की धमकी दी। ट्रंप ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा, मैं आज रात कह सकता हूँ कि हम अमेरिका के सभी सैन्य लक्ष्यों को जल्द ही, बहुत जल्द पूरा करने की राह पर हैं। हम उन पर बहुत जोरदार हमला करने जा रहे हैं। अगले दो से तीन हफ़्तों में, हम उन्हें वापस पाषाण युग में पहुँचा देंगे, जहाँ उनकी असली जगह है। उन्होंने कहा कि अमेरिका को पश्चिम एशिया से तेल की जरूरत नहीं है, लेकिन वह अपने सहयोगियों का समर्थन करने के लिए इस क्षेत्र में बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि अब हम पश्चिम एशिया से पूरी तरह स्वतंत्र हैं और फिर भी हम वहाँ मदद के लिए मौजूद हैं। हमें वहाँ रहने की जरूरत नहीं है। हमें उनके तेल की जरूरत नहीं है। हमें उनके पास मौजूद किसी भी चीज की जरूरत नहीं है, लेकिन हम अपने सहयोगियों की मदद के लिए वहाँ हैं। ट्रंप संबोधन के दौरान यह भी दावा किया कि अमेरिका को होर्मुज जलडमरूमध्य की जरूरत नहीं है। उन्होंने ऊर्जा आयात के लिए इस जलमार्ग पर निर्भर देशों से आगे आने और इसे सुरक्षित करने का आह्वान किया।

उन्होंने आगे कहा, अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते लगभग कोई तेल आयात नहीं करता है, और भविष्य में भी नहीं करेगा। हमें इसकी जरूरत नहीं है। हमें इसकी जरूरत कभी नहीं पड़ी, और ही अब है। दुनिया के जिन देशों को होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल मिलता है, उन्हें उस मार्ग की देखभाल करनी चाहिए। उन्हें इसकी कद्र करनी चाहिए। उन्हें इसे अपने कब्जे में लेकर इसकी हिफ़ाजत करनी चाहिए। वे ऐसा आसानी से कर सकते हैं। हम मददगार साबित होंगे, लेकिन जिस तेल पर वे इतनी बेसब्री से निर्भर हैं, उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी उन्हें ही लेनी चाहिए।

Tags: trump

Post Comment

Comment List

Latest News

नए सिरे से होगा बिजली की जरूरत का आंकलन, राजस्थान में 3200 मेगावाट कोयला आधारित बिजली खरीद योजना पर आरईआरसी की रोक नए सिरे से होगा बिजली की जरूरत का आंकलन, राजस्थान में 3200 मेगावाट कोयला आधारित बिजली खरीद योजना पर आरईआरसी की रोक
राजस्थान विद्युत रेगुलेटरी आयोग (RERC) ने 3200 मेगावाट कोयला आधारित बिजली खरीदने की योजना को मंजूरी देने से इनकार कर...
त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी के AC कोच में लगी भीषण आग: यात्रियों में मची अफरा-तफरी ; जानमाल की कोई हानि नहीं, बचाव और राहत कार्य जारी 
नीदरलैंड में पीएम का भव्य स्वागत: भारत अवसरों की भूमि, निवेश और सहयोग का किया आह्वान, भारतीय समुदाय से की मुलाकात
सीबीआई का एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर सर्च, आरोपियों के परिचित रिश्तेदार भूमिगत
कॉकरोच विवाद पर चीफ जस्टिस की सफाई,बोले- फर्जी डिग्री वालों पर की थी टिप्पणी, देश के युवाओं पर गर्व
भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही तय करने के लिए हाई लेवल कमेटी का गठन कर बनाएं एसओपी: हाईकोर्ट
अक्षम हैं शिक्षा मंत्री, इस्तीफा दें धर्मेंद्र प्रधान : छात्रों के लिए मृत काल साबित हो रहा केन्द्र सरकार का अमृत काल, खड़गे बोले- पेपर लीक के कारण आत्महत्या जैसा कदम उठाना चिंताजनक