ट्रंप का बड़ा दावा: होर्मुज हमारे कब्जे में, ईरान का यहां कोई नियंत्रण नहीं

ईरानी पक्ष ने हमेशा झूठ बोला

ट्रंप का बड़ा दावा: होर्मुज हमारे कब्जे में, ईरान का यहां कोई नियंत्रण नहीं
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर भरोसा करने से इनकार करते हुए कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका का पूरा नियंत्रण है। उन्होंने चेतावनी दी कि ईरान ने कोई कदम उठाया तो उसे इसकी भारी कीमत चुकानी होगी। वहीं, ईरान ने तनाव के लिए अमेरिका-इजरायल की सैन्य कार्रवाई को जिम्मेदार ठहराया। होर्मुज में जहाजों की आवाजाही को लेकर तेहरान-ओमान बात

मैरीलैंड। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान पर भरोसा नहीं करते हैं और होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका का पूरा नियंत्रण है। ट्रंप ने यहां संवाददाताओं से कहा, मुझे ईरान पर भरोसा नहीं है। आप ऐसा क्यों कह रहे हैं कि मुझे ईरान पर भरोसा है? मुझे ईरान पर बिल्कुल भी विश्वास नहीं  है। ईरानी पक्ष ने हमेशा झूठ बोला है। ट्रंप ने होर्मुज पर नियंत्रण का दावा करते हुए कहा कि अगर ईरान स्थिति बदलने की कोशिश करता है तो उसे इसकी कीमत चुकानी होगी। उन्होंने कहा, होर्मुज जलडमरूमध्य पर हमारा पूरा नियंत्रण है। उनका इसपर कोई नियंत्रण नहीं। हम उसे चला रहे हैं। अगर ईरान कभी कुछ करने की कोशिश करता है, तो उसे  उड़ा दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका इस समय मजबूत स्थिति में है और दावा किया कि ईरान ने क्षेत्र में अपना पिछला प्रभाव खो दिया है। उन्होंने कहा, अभी हमारी स्थिति बहुत अच्छी है। हमारे सामने एक ऐसा देश है जो 50 वर्षों से मध्य पूर्व में दबंग बना हुआ था, अब वह पश्चिम एशिया का दबंग नहीं रहा।

गौरतलब है कि फरवरी के अंत में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद क्षेत्र में जारी तनाव के बीच उनकी इस तरह की टिप्पणियां आई हैं। अमेरिका और ईरान अब तक टकराव खत्म करने के लिए किसी अंतिम समझौते पर नहीं पहुंच सके हैं, जबकि होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास जारी व्यवधानों से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर खतरा बना हुआ है। होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए एक महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है, जहां से सामान्य परिस्थितियों में दुनिया के एक बड़े हिस्से की कच्चे तेल और तरलीकृत प्राकृतिक गैस की आपूर्ति गुजरती है।

ईरान के सरकारी प्रसारक ने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई के हवाले से कहा है कि 28 फरवरी, 2026 तक यह जलमार्ग खुला रहा था। उन्होंने पश्चिमी प्रतिबंधों की भी आलोचना की। बघाई ने कहा, यह नहीं भूलना चाहिए कि होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास की स्थिति और उसके साथ जो कुछ हुआ, वह अमेरिका और इजरायली शासन की सैन्य आक्रामकता के कारण हुआ है, जो अब भी जारी है। जहां तक ईरान द्वारा शर्तें रखे जाने के दावों का सवाल है, उन्हें यह मामला अपनी ही सरकार के समक्ष उठाना चाहिए। रणनीतिक जलमार्ग को लेकर तनाव अब भी संघर्ष का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। इस बीच, तेहरान और ओमान के बीच इस महत्वपूर्ण जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही के लिए व्यवस्थाओं को लेकर बातचीत जारी है।

 

Read More अभिषेक बनर्जी को विदेश में इलाज कराने की अनुमति देने से कलकत्ता हाईकोर्ट का इनकार, याचिका खारिज

Tags: trumps

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जर्जर स्कूलों स्थिति पर सचिन पायलट का हमला, सरकार को घेरा जर्जर स्कूलों स्थिति पर सचिन पायलट का हमला, सरकार को घेरा
कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने जर्जर सरकारी स्कूलों की स्थिति को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि...
बदली पहचान, नाम ‘वहाब आलम’: एसटीएफ के हत्थे चढ़ा संदिग्ध आईएसआई एजेंट
जेल में प्रज्वल का ‘मोबाइल कनेक्शन’! बैरक से फोन बरामद, CCB ने दर्ज किया केस
हरियाली अमावस्या पर परकोटा गणेश मंदिर में हुआ पंचामृत अभिषेक, वन विहार की अलौकिक झांकी सजाई
शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर लोगों को लगाया चूना! 3.90 लाख की धोखाधड़ी, iPhone फाइनेंस कराकर बेचने का आरोप
ट्रंप का बड़ा दावा: होर्मुज हमारे कब्जे में, ईरान का यहां कोई नियंत्रण नहीं
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की शिष्टाचार भेंट, विभिन्न विषयों पर चर्चा