ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- वेनेजुएला समेत दुनिया के 60% तेल और गैस संसाधनों पर अमेरिका का नियंत्रण

वेनेजुएला और अमेरिका के बीच वार्ता शुरू

ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- वेनेजुएला समेत दुनिया के 60% तेल और गैस संसाधनों पर अमेरिका का नियंत्रण
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के संसाधनों को अमेरिकी क्षमता का हिस्सा बताते हुए दुनिया के 60 प्रतिशत तेल और गैस पर नियंत्रण का दावा किया है। निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद अमेरिका और वेनेजुएला के बीच ऊर्जा क्षेत्र में निवेश, तेल बिक्री, और राजनयिक संबंधों की बहाली पर वार्ता तेज हो गई है।

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका का दुनिया के 60 प्रतिशत तेल पर कंट्रोल है, जिसमें वेनेजुएला के रिसोर्स को भी अमेरिकी क्षमता का हिस्सा माना गया है। लास वेगास में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, "हमारे पास दुनिया के किसी भी देश की तुलना में ज़्यादा तेल और गैस है। अब इसमें वेनेजुएला को भी जोड़ लें। इसे जोड़ने पर, वेनेजुएला सहित हमारे पास दुनिया का 60 प्रतिशत तेल और गैस है।"

अमेरिका ने 3 जनवरी को वेनेजुएला में एक बड़े पैमाने पर ऑपरेशन शुरू किया, जिसके दौरान निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को हिरासत में लेकर न्यूयॉर्क ले जाया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन पर "नार्को-टेररिज्म" (नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़ा आतंकवाद) में शामिल होने के आरोपों के लिए मुकदमा चलाया जाएगा। मादुरो और फ्लोरेस ने न्यूयॉर्क की अदालत में आरोपों से इनकार किया।

मादुरो की गिरफ्तारी के बाद, वेनेजुएला के सुप्रीम कोर्ट ने अस्थायी रूप से राष्ट्रपति पद का कार्यभार उपराष्ट्रपति रोड्रिग्ज को सौंप दिया। उनके कार्यकाल के दौरान, अमेरिकी और वेनेजुएला के अधिकारियों ने एक नए द्विपक्षीय एजेंडे पर बातचीत शुरू की है, जिसमें ड्रग तस्करी से निपटने में सहयोग, वेनेजुएला के फंड की रिहाई, दक्षिण अमेरिकी देश के तेल की बिक्री, माइनिंग एक्सप्लोरेशन और राजनयिक बातचीत को फिर से शुरू करना शामिल है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 9 जनवरी को शेवरॉन, एक्सॉन, शेल और कोनोकोफिलिप्स जैसी बड़ी तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। बैठक के दौरान, उन्होंने कहा कि वेनेजुएला में कम से कम 100 अरब डॉलर का निवेश करने की आवश्यकता होगी।

 

Read More चांद-मंगल से ज्यादा गड्ढे देख झोटवाड़ा की सड़कों पर उतरे अंतरिक्ष यात्री, नाव से किया सफर

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

उद्घाटन के बाद मंडोर अस्पताल पर ताला : स्टाफ और संसाधनों का अभाव, गहलोत बोले- मरीजों को नहीं मिल रहा लाभ उद्घाटन के बाद मंडोर अस्पताल पर ताला : स्टाफ और संसाधनों का अभाव, गहलोत बोले- मरीजों को नहीं मिल रहा लाभ
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि जोधपुर के मंडोर जिला अस्पताल के 20 करोड़ की लागत से बने...
निकाय चुनाव की तारीख की घोषणा : आचार संहिता लागू, जानें कब होगा मतदान
वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, साबरमती से कटरा तक चलेगी सीधी ट्रेन
कर्नाटक में फिर उजागर हुई कांग्रेस में नाराजगी : सिद्दारमैया सहित कई वरिष्ठ विधायकों ने सीएलपी की बैठक से बनाई दूरी, असंतोष की अटकलों को मिली हवा
पुलिस महकमे में फेरबदल : 57 ASP और 24 DSP के तबादले, विभाग ने जारी की सूची
जयपुर-मस्कट फ्लाइट फिर रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
भ्रष्टाचार के आरोपों पर उमर की खुली चुनौती : हमारे पास छिपाने को कुछ नहीं, जांच कराएं भाजपा