होर्मुज में तेल टैंकरों पर ईराना का हमला : यूएई ने की निंदा, कहा- यह अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन

सभी मालवाहक जहाजों पर 20 प्रतिशत शुल्क

होर्मुज में तेल टैंकरों पर ईराना का हमला : यूएई ने की निंदा, कहा- यह अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन
यूएई ने होर्मुज जलडमरूमध्य में अपने 2 तेल टैंकरों पर कथित ईरानी मिसाइल हमले की निंदा की। हमले में 1 भारतीय चालक दल सदस्य की मौत और 8 लोग घायल। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जलडमरूमध्य से गुजरने वाले मालवाहक जहाजों पर 20% शुल्क लगाने की घोषणा।

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने होर्मुज जलडमरूमध्य में अपने 2 तेल टैंकरों पर हुए कथित ईरानी मिसाइल हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे दुस्साहसिक हमला और अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन बताया। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले सभी मालवाहक जहाजों पर 20 प्रतिशत शुल्क लगाएगा। यूएई के अनुसार, कथित हमले में एक भारतीय चालक दल के सदस्य की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई गई है। यूएई रक्षा मंत्रालय ने बताया कि घायलों में छह भारतीय और दो यूक्रेनी नागरिक शामिल हैं।

यूएई रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी बयान में कहा, मंत्रालय इस दुस्साहसिक हमले की निंदा करता है, जो अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन है तथा क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता के लिए स्पष्ट खतरा पैदा करता है। उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान के खिलाफ बहुत कड़ी कार्रवाई कर रहा है। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच लगातार तीसरी रात अमेरिकी हमले किए गए।

ईरान के विदेश मंत्री ने अमेरिकी घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तेहरान होर्मुज जलडमरूमध्य का संरक्षक बना रहेगा। होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण को लेकर बढ़ा विवाद दोनों देशों के बीच संघर्ष समाप्त करने के प्रयासों को प्रभावित कर सकता है। हालांकि, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि समझौते की संभावना अब भी बनी हुई है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने एक बयान जारी करके इन हमलों की पुष्टि की। बयान में कहा गया कि दो टैंकरों ने चेतावनियों को नजरअंदाज किया, अपने नेविगेशन सिस्टम बंद कर दिए और बारूदी सुरंगों वाले रास्ते से गु•ारने की कोशिश की। इसके जवाब में उसने टैंकरों पर हमला किया और उन्हें ध्वस्त कर दिया।

ईरान ने कहा कि हमलावर दुश्मन के साथ सहयोगÞ करने से सिफऱ् पछतावा, नुकसान होगा और जलडमरूमध्य (स्ट्रेट) को खोलने में देरी होगी - साथ ही Þदुनिया में ऊर्जा संकट  भी पैदा होगा। एशियाई बाजार में तेल की कीमतें ब्रेंट क्रूड 0.7 प्रतिशत बढ़कर 83.87 डॉलर प्रति बैरल हो गया, जबकि अमेरिका में  ट्रेड होने वाला तेल 0.9 प्रतशित बढ़कर 79.04 डॉलर पर पहुँच गया। इससे पहले तनाव बढ़ने के साथ ही ब्रेंट की कीमत में 9 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई थी।

Read More उदयपुर में हवाला कारोबार पर एएनटीएफ का शिकंजा : 39.22 लाख की संदिग्ध नकदी, नोट काउंटिंग मशीन जब्त

 

Read More ट्रंप की चेतावनी : ईरान के पास 'बर्बादी' से पहले आखिरी मौका, हमने सबसे बड़े हमले को रोका

 

Read More RAC यात्रियों को बिस्तर किट नहीं मिलने पर रेलवे सख्त, सभी जोन को पूर्ण बिस्तर उपलब्ध कराने के निर्देश

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सड़कों के रखरखाव में एमएसएस प्लस तकनीक अपनाने की संभावनाओं का होगा आकलन : मुख्य सचिव सड़कों के रखरखाव में एमएसएस प्लस तकनीक अपनाने की संभावनाओं का होगा आकलन : मुख्य सचिव
सड़कों की उम्र बढ़ाने और रखरखाव लागत घटाने के लिए नई एमएसएस प्लस (Modified Mix Seal Surfacing) तकनीक अपनाने की...
आप विधायकों ने विधानसभा में दवा घोटाले को लेकर किया प्रदर्शन : भाजपा के खिलाफ नोरबाजी, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग
कृषि विभाग : अब ऑनलाइन होगा उर्वरक प्रशिक्षण, आयु सीमा भी समाप्त
भारत-चीन सीमा वार्ता: ऊपरी धारा की परियोजनाओं का तकनीकी विवरण साझा करने की मांग, सीमा क्षेत्रों में शांति बनाए रखना समग्र विकास के लिए आवश्यक
भारत के सबसे बड़े एजुकेशन फेस्टिवल ‘स्कून्यूज़ ग्लोबल एड फेस्ट’के 10वें संस्करण का आगाज, 500 से अधिक शिक्षक, प्राचार्य और स्कूल लीडर्स शामिल
संस्कृत शिक्षा अध्यापक भर्ती 2025 : पात्रता परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन 12 अगस्त से शुरू
टीकाराम जूली का भाजपा सरकार पर आरोप, एसएमएस स्टेडियम में भाजपा कार्यक्रम हाईकोर्ट आदेश का उल्लंघन