पटना में छात्रों का हंगामा: सीएम आवास की तरफ कूच, निगेटिव मार्किंग खत्म करने और डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग

प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की

पटना में छात्रों का हंगामा: सीएम आवास की तरफ कूच, निगेटिव मार्किंग खत्म करने और डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग
BPSC TRE-4 में पीटी और मेन्स कराने, निगेटिव मार्किंग खत्म करने और 100% डोमिसाइल लागू करने की मांग को लेकर छात्रों ने पटना में उग्र प्रदर्शन किया। पुलिस बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़े छात्रों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद स्थिति पर नियंत्रण के लिए सीआरपीएफ तैनात की गई।

पटना। BPSC TRE-4 में पीटी से मेंस परीक्षा कराने, निगेटिव मार्किंग खत्म करने और 100 फीसदी डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है। ऑल बिहार स्टूडेंट यूनियन (ABSU) के अमन गुट के आह्वान पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़े।

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए गांधी मैदान के जेपी गोलंबर और डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने बैरिकेडिंग की थी। छात्रों ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ दी और बड़ी संख्या में डाकबंगला चौराहे तक पहुंच गए। यहां भी उन्होंने घेराबंदी तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन मेट्रो की लोहे की शील्ड के कारण आगे नहीं बढ़ सके।

प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कई जगह धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने कुछ छात्रों को हिरासत में लिया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए शहर में सीआरपीएफ की तैनाती भी की गई है। छात्र अपनी मांगों के समर्थन में लगातार नारेबाजी कर रहे हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान विधानसभा में स्वर्गीय बरकतुल्लाह खां को पुष्पांजलि अर्पित, अधिकारी व कर्मचारी रहे मौजूद राजस्थान विधानसभा में स्वर्गीय बरकतुल्लाह खां को पुष्पांजलि अर्पित, अधिकारी व कर्मचारी रहे मौजूद
विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बरकतुल्लाह खां की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विधानसभा अध्यक्ष...
चीन के उपराष्ट्रपति हान से मिले डोभाल : विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने पर की चर्चा, सीमा क्षेत्रों में शांति एवं स्थिरता को मजबूत करने पर भी की बात
जयपुर से दुबई जाने वाली फ्लाइट फिर लेट, रात 9:15 बजे होगी रवाना
जयपुर रेंज की अभिनव सड़क सुरक्षा पहल ‘Operation Safer Roads’, डेटा आधारित वैज्ञानिक विश्लेषण से चिन्हित 93 दुर्घटना संभावित स्थल Google Maps से एकीकृत
हनुमान बेनीवाल ने मुख्यमंत्री से की अपील, 2 लाख युवाओं का बेरोजगारी भत्ता लंबित
निकाय चुनाव : कांग्रेस की नई गाइडलाइन से दावेदारों की बढ़ी टेंशन, पीसीसी ने बनाई स्टेट लेवल कॉडिनेशन एवं शिकायत निवारण समिति
संस्कृत दिवस-28 को...राजस्थान की संस्कृत शिक्षा अनदेखी की चपेट में, संस्कृत विश्वविद्यालय में एक मात्र सहायक कुलसचिव