रीजनल स्कूल के विलय पर बवाल : भोपाल में सड़क पर उतरे जेन अल्फा, प्रक्रिया रोकने की मांग

मांगें नहीं माने जाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी

रीजनल स्कूल के विलय पर बवाल : भोपाल में सड़क पर उतरे जेन अल्फा, प्रक्रिया रोकने की मांग
स्कूल को KVS में शामिल करने के प्रस्ताव के विरोध में 300-400 छात्र सड़क पर उतरे। ‘सेव डीएमएस’ पोस्टर लेकर छात्रों ने विलय रोकने की मांग की और प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। अभिभावकों ने स्कूल की पहचान, प्रवेश व्यवस्था, शिक्षकों और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों पर असर की आशंका जताई। मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

भोपाल। राजधानी भोपाल में रीजनल स्कूल को केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) में शामिल करने के प्रस्ताव के खिलाफ मंगलवार को छात्रों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। करीब 300 से 400 छात्र-छात्राएं हाथों मेंसेव डीएमएसके पोस्टर लेकर सड़क पर उतरे और स्कूल की मौजूदा पहचान शैक्षणिक व्यवस्था बरकरार रखने की मांग की। छात्रों ने रीजनल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसके गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर विलय की प्रक्रिया रोकने की मांग की।

प्रदर्शन में अभिभावक भी शामिल हुए। उनका कहना है कि रीजनल स्कूल की अपनी अलग शैक्षणिक पहचान है और यहां शिक्षा के साथ प्रयोग नवाचार पर भी जोर दिया जाता है। अभिभावकों को आशंका है कि KVS में शामिल होने के बाद प्रवेश व्यवस्था बदल सकती है, जिसका असर वर्तमान और नए विद्यार्थियों पर पड़ेगा। बताया गया कि स्कूल में नर्सरी से 12वीं तक करीब 1000 विद्यार्थी पढ़ते हैं। 11वीं-12वीं में कला और वाणिज्य के साथ विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रम भी संचालित हैं। अभिभावक जानना चाहते हैं कि विलय के बाद शिक्षकों, प्रवेश नियमों और इन पाठ्यक्रमों का क्या होगा। छात्रों ने मांगें नहीं माने जाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।

Tags: school

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हिंद-प्रशांत में चीन की चुनौती के बीच भारत-जापान का बड़ा कदम, रक्षा सहयोग और समुद्री सुरक्षा मजबूत करने पर सहमति बनी हिंद-प्रशांत में चीन की चुनौती के बीच भारत-जापान का बड़ा कदम, रक्षा सहयोग और समुद्री सुरक्षा मजबूत करने पर सहमति बनी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी के बीच नई दिल्ली में द्विपक्षीय रक्षा मंत्रिस्तरीय वार्ता...
तीर्थ यात्रा के नाम पर ठगी, ट्रैवल्स संचालक गिरफ्तार
ट्रंप का बड़ा ऐलान! इस साल उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन से फिर मुलाकात करेंगे, परमाणु हथियारों पर भी किया बड़ा दावा
नेपाल में सेना प्रमुख धीरज सेठ का सम्मान समारोह: नौ पूर्व सैनिकों को योद्धा सेवा सम्मान से नवाजा, योगदान की सराहना
राजस्थान के 2200 वाहनों की मध्यप्रदेश में फिटनेस पर उठे सवाल, बिना पर्याप्त जांच फिटनेस देने के आरोप; विभागीय जांच की मांग तेज
रक्षाबंधन पर जयपुर की महिलाओं को बड़ी राहत, JCTSL की सभी लो-फ्लोर बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा
राजस्थान में पीएम गति शक्ति पोर्टल पर राजस्व भूमि की किस्म और विवरण होंगे मैप, बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन चयन होगा आसान