खड़गे का भाजपा पर बड़ा हमला : उत्तराखंड बना भ्रष्टाचार और बेईमानी का अड्डा, देवभूमि को तबाह करने वालों को सत्ता से उखाड़ फेंको 

जनता को राज्य के हित में कांग्रेस को करना ही होगा मजबूत

खड़गे का भाजपा पर बड़ा हमला : उत्तराखंड बना भ्रष्टाचार और बेईमानी का अड्डा, देवभूमि को तबाह करने वालों को सत्ता से उखाड़ फेंको 
हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा पर उत्तराखंड को भ्रष्टाचार और बदहाली की ओर धकेलने का आरोप लगाया। उन्होंने जनता से आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाकर कांग्रेस को मजबूत करने की अपील की। खड़गे ने राहुल गांधी के संघर्षों का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र, संविधान और जनहित की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

हल्द्वानी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि भाजपा सरकार ने अपनी नीतियों से उत्तराखंड को बर्बाद कर दिया है और अब पवित्र देवभूमि को भाजपा की तबाही से बचाने के लिए उसे सत्ता से उखाड़ फेंकना आवश्यक हो गया है। खड़गे ने शनिवार को उत्तराखंड के हल्द्वानी में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के लोगों ने पवित्र देवभूमि को तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उत्तराखंड भ्रष्टाचार और बेइमानी का अड्डा बन गया है। इसलिए अब सभी को मिलकर इन्हें सत्ता से उखाड़ फेंकना होगा और उत्तराखंड की जनता को राज्य के हित में कांग्रेस को मजबूत करना ही होगा। कांग्रेस अध्यक्ष ने उत्तराखंड की जनता से आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने का आह्वान करते कहा कि भाजपा का कमल कुम्हलाने लगा है और इसे बदलने की सख्त जरूरत है। उन्होंने कहा, Þअब तो इस तालाब का पानी बदल दो, ये कमल के फूल कुम्हलाने लगे हैं। इन मुरझाए हुए फूलों को हटाकर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनानी है और उत्तराखंड के साथ देश को आगे बढ़ाना है।

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनता का आह्वान करते हुए कहा कि उत्तराखंड की इसी धरती से बदलाव की लहर उठनी चाहिए। इसी धरती से कांग्रेस की विजय का शंखनाद शुरू होगा और राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी देश के संविधान को बचाने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल यात्रा करने का जिक्र करते हुए कहा कि वह लगातार युवाओं, किसानों, गरीबों तथा छात्रों की आवाज उठाते रहे हैं। श्री गांधी देश की जनता से मिलने और उसकी समस्याओं को समझने के लिए लगातार उनके बीच जाते हैं। उन्होंने सवाल किया कि भाजपा में ऐसा कौन-सा नेता है जो जनता के बीच जाकर उसकी समस्याएं सुनता है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर लगातार जमीन पर उतरने वाले नेता सिर्फ राहुल गांधी हैं।

खड़गे ने कहा कि भाजपा और आरएसएस ने देश की आजादी के संघर्ष में कोई योगदान नहीं दिया है, लेकिन यही लोग आज आज कांग्रेस को देशभक्ति का पाठ पढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि असली देशभक्त कांग्रेस के लोग हैं और कांग्रेस ने हमेशा देशहित में काम करने के साथ लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की है। कांग्रेस अध्यक्ष ने आज के दिन को ऐतिहासिक और पवित्र बताते हुए कहा है 1942 में महात्मा गांधी ने 'अंग्रेजों, भारत छोड़ो आंदोलन' की शुरुआत की थी। महात्मा गांधी ने 'करो या मरो' और 'अंग्रेजों भारत छोड़ो' का नारा दिया, जिसके बाद देश की जनता एकजुट हुई और ब्रिटिश हुकूमत में डर पैदा हो गया। अंतत: जनता ने अंग्रेजों को देश से बाहर जाने के लिए मजबूर कर दिया। खड़गे ने कहा कि उत्तराखंड को देवभूमि के साथ-साथ वीरों की भूमि भी कहा जाता है। कुमाऊं और गढ़वाल रेजिमेंट पूरे देश में प्रसिद्ध हैं और इस पावन धरती ने देश की रक्षा के लिए अनेक वीर सपूत दिए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की इस वीरभूमि को वह नमन करते हैं। 

Tags: kharge

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब में लूटे जा रहे प्राकृतिक संसाधन : खनन माफिया पर नकेल लगाने में सरकार विफल, चुघ ने कहा- राज्य में लगी अघोषित सेंसरशिप पंजाब में लूटे जा रहे प्राकृतिक संसाधन : खनन माफिया पर नकेल लगाने में सरकार विफल, चुघ ने कहा- राज्य में लगी अघोषित सेंसरशिप
भाजपा महासचिव तरुण चुघ ने पंजाब की AAP सरकार पर अवैध खनन, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और कथित सेंसरशिप को लेकर निशाना...
बारिश के बाद बांध में पानी की आवक : बहाव क्षेत्र के करीब 50 गांवों के लिए चेतावनी जारी, कभी भी खुल सकते हैं बांध के गेट
एसएमएस अस्पताल में आर एम आर एस की बैठक : 2.5 करोड़ के आईटी उपकरण खरीद को मंजूरी, मरीज सुविधाओं से जुड़े कई प्रस्ताव स्वीकृत
संविदा नर्सिंगकर्मियों की पीड़ा सुनने को सरकार तैयार नहीं, जूली ने कहा- आंदोलनकारियों के साथ संवाद करे सरकार
खड़गे का भाजपा पर बड़ा हमला : उत्तराखंड बना भ्रष्टाचार और बेईमानी का अड्डा, देवभूमि को तबाह करने वालों को सत्ता से उखाड़ फेंको 
महात्मा गांधी अस्पताल : 4 साल की बच्ची का सफल लिवर ट्रांसप्लांट, दुर्लभ बीमारी से जूझ रही बच्ची को मिली नई जिंदगी
‘जो सीखेगा, वही जीतेगा’... IIT दिल्ली के युवाओं को PM मोदी का मंत्र, AI से क्वांटम कंप्यूटिंग तक अवसरों की भरमार