पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि, PM मोदी बोले- असाधारण राजनेता थे अटल जी

राष्ट्रसेवा को समर्पित जीवन

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि, PM मोदी बोले- असाधारण राजनेता थे अटल जी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के शीर्ष नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनके समाधि स्थल 'सदैव अटल' पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। नेताओं ने उन्हें दूरदर्शी राजनेता बताते हुए राष्ट्र सेवा और सुशासन में उनके योगदान को याद किया।

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन सहित विभिन्न नेताओं ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। द्रोपदी मुर्मु, राधाकृष्णन, मोदी, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, नवीन और दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा सहित तमाम नेता आज वाजपेयी के स्मृतिस्थल 'सदैव अटल' पहुंचे और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

इस मौके पर वाजपेयी के स्मृतिस्थल 'सदैव अटल' प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का निधन 16 अगस्त 2018 में हुआ था। मोदी ने वाजपेयी की पुण्यतिथि के मौके पर उन्हें एक 'असाधारण राजनेता' बताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता के तौर पर उन्होंने अपना जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया। उनके विचारों और प्रयासों ने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया और उनके नेतृत्व ने हमारे देश को मज़बूत बनाया। सुशासन और जन-कल्याण पर उनका ज़ोर हमेशा हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।"

राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा, "अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें कोटि-कोटि नमन और विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। अटल जी ने अपने विचारों और कार्यों से भारतीय लोकतंत्र को समृद्ध किया। उन्होंने जीवन भर 'राष्ट्र सर्वोपरि' की भावना के साथ काम किया। उनके लिए राजनीति का मूल उद्देश्य राष्ट्रहित और जनसेवा था।" उन्होंने कहा, "अटल जी के नेतृत्व में भारत ने रणनीतिक शक्ति, आर्थिक विकास और बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों में नयी ऊंचाइयां हासिल कीं। उन्होंने देश को मजबूत बनाने, उसमें आत्मविश्वास जगाने और विकास को नई दिशा देने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका व्यक्तित्व, उनके आदर्श और राष्ट्र सेवा का उनका संकल्प हम सभी को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।"

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक्स पर लिखा, "पूर्व प्रधानमंत्री, भाजपा के संस्थापक एवं भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। अटल जी एक ऐसे देशभक्त राजनेता थे जिन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र की सेवा में समर्पित कर दिया। एक ओर जहाँ उन्होंने परमाणु परीक्षणों और कारगिल युद्ध के माध्यम से भारत की शक्ति से पूरी दुनिया को अवगत कराया, वहीं दूसरी ओर उनकी मूल्यों पर आधारित राजनीति ने पहली बार 'अंत्योदय' और सुशासन के विज़न को धरातल पर उतारा। अटल जी का विराट व्यक्तित्व और नेतृत्व सदैव हर भाजपा कार्यकर्ता को राष्ट्र-निर्माण के लिए प्रेरित करता रहेगा।"

Read More सुधांशु त्रिवेदी का आरोप : महिला सशक्तिकरण और छात्रों के मुद्दे पर दिखावे की राजनीति करता है 'इंडिया गठबंधन', विद्यार्थियों के हितों को लेकर कांग्रेस के दावों की असलियत उजागर

 

Read More ट्रंप का बड़ा ऐलान, बोले- होर्मुज जलडमरूमध्य अब कहलाएगा ट्रंप जलडमरूमध्य, ईरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका जीत रहा है

Post Comment

Comment List

Latest News

ब्रिक्स में बोले मोदी : सुरक्षा परिषद सहित वैश्विक संस्थाओं में हो सुधार, वैश्विक संगठनों में निर्णय की प्रक्रिया पिरामिड की तरह ब्रिक्स में बोले मोदी : सुरक्षा परिषद सहित वैश्विक संस्थाओं में हो सुधार, वैश्विक संगठनों में निर्णय की प्रक्रिया पिरामिड की तरह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में वैश्विक संस्थाओं में विकासशील देशों की समान भागीदारी की पैरवी की। उन्होंने...
नगर निगम के वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में होगा पुनर्मतदान, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश
चीन के खिलाफ अमेरिका के पास हैं एआई के लिए सुरक्षा उपाय : तकनीकी प्रतिस्पर्धा में हम आगे, ट्रंप ने कहा- जिनपिंग का इस तकनीक पर सबसे बड़ा नियंत्रण
राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव : 13.66 लाख सदस्य आवेदन स्वीकृत, 5.13 लाख आवेदन होल्ड पर
भाजपा का मान सरकार पर निशाना : पंजाब के बिजली क्षेत्र को किया बर्बाद, जाखड़ ने कहा- राजनीतिक हितों के लिए बिजली निगम को किया कमजोर
एथर के ‘मीट कोनार्क’ में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के भविष्य पर मंथन : हेड ऑफ मार्केटिंग ने साझा की कोनार्क की डिजाइन, तकनीक और नवाचार से जुड़ी खूबियां
प्रदेश में 16 हजार मरीजों को नि:शुल्क डायलिसिस, 1.17 लाख सेशन हुए