तमिलनाडु में विजय ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ : 9 अन्य मंत्री भी मंत्रिमंडल में शामिल, कांग्रेस ने निभाई बहुमत तैयार करने में अहम भूमिका

विजय ने पहना काले रंग की पैंट, सफेद शर्ट और काले रंग का कोट

तमिलनाडु में विजय ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ : 9 अन्य मंत्री भी मंत्रिमंडल में शामिल, कांग्रेस ने निभाई बहुमत तैयार करने में अहम भूमिका
चेन्नई में राजनीतिक इतिहास रचा गया। अभिनेता-राजनेता सी. जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर द्रमुक-अन्नाद्रमुक के करीब 60 साल पुराने वर्चस्व को खत्म किया। नवगठित टीवीके ने पहली ही चुनावी परीक्षा में 108 सीटें जीतीं। कांग्रेस समेत सहयोगी दलों के समर्थन से विजय ने गठबंधन सरकार बनाई।

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में एक नया अध्याय लिखते हुए, नवगठित पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) के संस्थापक और अभिनेता-राजनेता सी. जोसेफ विजय ने रविवार को राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने इस राज्य में कई दशकों से शासन की बागडोर संभालने वाले दलों द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) और अन्नाद्रमुक को हराकर यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए इन दोनों पार्टियों के लगभग 60 साल पुराने एकाधिकार को समाप्त कर दिया। रविवार सुबह करीब दस बजे, जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में आयोजित एक सादे समारोह में, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने विजय और उनके पहले मंत्रिमंडल के नौ सदस्यों पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंत्रियों में  टीवीके महासचिव एन. आनंद, आधव अर्जुन, के.ए. सेनगोटियां डॉ. के.जी. अरुणराज, पी. वेंकटरमणन, आर. निर्मल कुमार, राजमोहन, डॉ. टी.के. प्रभु और सुश्री एस. कीर्तना शामिल हैं। इन सभी ने तमिल भाषा में ईश्वर के नाम पर शपथ ग्रहण की।

जब विजय को शपथ के लिए आमंत्रित किया गया और उन्होंने इन शब्दों के साथ शपथ लेना शुरू किया: मैं, सी. जोसेफ विजय... तो इस दौरान दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। चौंकाने वाली बात यह थी कि विजय ने परंपरागत तमिल पोशाक के बजाए काले रंग की पैंट, सफेद पूरी आस्तीन वाली शर्ट और काले रंग का कोट पहना। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी पहुंचे। विजय सरकार के गठन में कांग्रेस की बेहद अहम भूमिका है। वह मंच पर विजय के ठीक बगल में बैठे हुए दिखाई दिए।

विजय ने चुनावी राजनीति में अपनी पहली ही परीक्षा में अपनी पार्टी बनाने के दो साल के अंदर ही, शानदार आगाज किया। उन्होंने 108 सीटें जीतीं, जिसमें खुद यह अभिनेता-राजनेता दो सीटों से विजयी रहे। विजय दो सीटों से जीते हैं, इसलिए उनके पास गणितीय रूप से 107 विधायक ही हैं। इसलिए उन्हें आवश्यक 118 विधायकों के समर्थन के लिए 11 सदस्यों की कमी पड़ रही थी। ऐसे में कांग्रेस ने अहम भूमिका निभाई और विजय के लिए बहुमत तैयार करने में मदद की। कांग्रेस के वाद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल), स्थानीय दल वीसीके ने समर्थन देने की पेशकश की। इससे राज्य में विजय के नेतृत्व में सरकार बनाने का रास्ता खुल गया। वह शनिवार शाम इन सभी दलों को समर्थन पत्र लेकर राजभवन पहुंचे और अर्लेकर के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया। अर्लेकर ने उनको तत्काल ही मुख्यमंत्री नियुक्त किया और शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया।

विजय सरकार को समर्थन दे रहे दलों में कांग्रेस के पास पांच और शेष सभी दलों के पास दो-दो विधायक हैं। कांग्रेस के भी सरकार में शामिल होने के साथ ही, तमिलनाडु के राजनीतिक इतिहास में यह पहली बार होगा, जब वहाँ कोई गठबंधन सरकार बनेगी। शपथ ग्रहण समारोह में विजय के पिता एस.ए. चंद्रशेखर और माँ शोभा चंद्रशेखर के अलावा, विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेता, विपक्षी नेता, और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग मौजूद थे। समारोह की शुरुआत वंदे मातरम, राष्ट्रगान और तमिल थाई वाज्थु (तमिल माँ का आशीर्वाद माँगने वाला गीत) के गायन से हुई। इसके बाद विजय और अन्य लोगों को शपथ दिलाई गई। इससे पहले टीवीके के बड़ी संख्या में समर्थक समारोह स्थल की ओर जाने वाली सड़कों के दोनों ओर कतार में खड़े थे और उन्होंने पूरे उत्साह के साथ विजय का स्वागत किया। शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण समारोह स्थल के पास कई जगहों पर विशाल एलसीडी स्क्रीन लगाकर जनता के लिए भी किया गया। ऐसा उन लोगों की सुविधा के लिए किया गया था जो जगह की कमी के कारण समारोह स्थल तक नहीं पहुँच पाए थे।

Read More नीट पेपर लीक मामले में एक और महिला टीचर गिरफ्तार : परीक्षा प्रक्रिया में एक्सपर्ट पैनल में शामिल थीं, फिजिक्स के सवाल किए लीक

Tags: vijay

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस