यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से 1.5 मीटर ऊपर : निचले इलाके के घरों में घुसा पानी, दिल्ली में बने बाढ़ के हालात 

सरकार ने लोगों को भरोसा दिलाया 

यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से 1.5 मीटर ऊपर : निचले इलाके के घरों में घुसा पानी, दिल्ली में बने बाढ़ के हालात 
हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण बुधवार सुबह दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से 1.50 मीटर ऊपर पहुंच गई।

नई दिल्ली। हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण बुधवार सुबह दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से 1.50 मीटर ऊपर पहुंच गई। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, पुराने रेलवे पुल पर आज सुबह 10 बजे यमुना का जलस्तर 206.89 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से 1.56 मीटर ऊपर है। यहां खतरे का निशान 205.33 मीटर पर है।

यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ने से नदी के किनारे निचले इलाके के घरों में पानी घुस गया है और बड़ी संख्या में लोग दूसरी जगहों पर जाने या राहत शिविरों में शरण लेने के लिए मजबूर हुए हैं।  हथिनीकुंड बैराज से लगातार लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दिल्ली में बाढ़ के हालात बने हैं। सरकार ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। मौसम विभाग ने अगले छह दिन के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है, हालांकि 7 सितंबर तक दिल्ली में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत