सऊदी के आसमान में ऐसा क्या हुआ, एयर इंडिया की उड़ानों पर लगा ब्रेक?

हवाई अड्डों पर हमलों के बाद बड़ा फैसला

सऊदी के आसमान में ऐसा क्या हुआ, एयर इंडिया की उड़ानों पर लगा ब्रेक?
सऊदी अरब की उड़ानों पर ब्रेक, 20 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी सेवाएं। एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने युद्ध जैसे हालात के चलते रियाद, जेद्दा और दम्मम की उड़ानें रद्द कर दी हैं। इंडिगो और अकासा एयर भी अपनी सेवाएं रोक चुकी हैं। प्रभावित यात्रियों को पूरा रिफंड या टिकट की तारीख बदलने की सुविधा मिलेगी।

नई दिल्ली। टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया ने सऊदी अरब में युद्ध की स्थिति को देखते हुए वहां के लिए 20 अक्टूबर तक की अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। एयर इंडिया की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी शुक्रवार को 20 अक्टूबर तक के लिए सऊदी अरब से आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानों को रद्द करने की घोषणा की। इससे पहले इंडिगो और अकासा एयर ने गुरुवार रात सऊदी अरब की उड़ानों के रद्द रहने की अवधि बढ़ाने की घोषणा की थी। सऊदी अरब पर हूतियों के लगातार हमलों और उसमें हवाई अड्डों को हुए नुकसान के बाद चारों भारतीय विमान सेवा कंपनियों ने वहां के लिए अपनी उड़ानें रद्द करने की घोषणा की थी।

एयर इंडिया की आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि रियाद, दम्मम और जेद्दा के लिए 20 अक्टूबर तक की उसकी सभी उड़ानें रद्द रहेंगी। इसमें दोनों तरफ की उड़ानें शामिल हैं। उसने कहा है कि इन उड़ानों को दुबारा शुरू करने के लिए फिलहाल परिस्थितियों का आकलन किया जा रहा है। उसने प्रभावित यात्रियों को टिकट रद्द कराने पर पूरा रिफंड देने की घोषणा की है।  

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी दम्मम, जेद्दा और रियाद की अपनी सभी उड़ानें 20 अक्टूबर तक रद्द रखने की घोषणा करते हुए कहा है कि प्रभावित यात्री यात्रा की तारीख में नि:शुल्क बदलाव कर सकते हैं या फिर टिकट रद्द कराने पर पूरा रिफंड पा सकते हैं। इंडिगो ने गुरुवार को बताया था कि रियाद, जेद्दा, दम्मम और मदीना की उसकी उड़ानें 24 अक्टूबर तक के लिए रद्द रहेंगी। अकासा एयर ने रियाद की उड़ानें 24 अक्टूबर तक और जेद्दा की 21 अक्टूबर तक रद्द कर दी हैं।  

 

Read More कांग्रेस का केंद्र पर तीखा प्रहार, जयराम ने SIR पर अमित शाह से तीन सवालों का मांगा जवाब

Tags: flights

Post Comment

Comment List

Latest News

PCC वॉर रूम में चूरू जिले की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक, उम्मीदवार चयन पर मंथन PCC वॉर रूम में चूरू जिले की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक, उम्मीदवार चयन पर मंथन
जयपुर स्थित पीसीसी वॉर रूम में आगामी पंचायती राज चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर चूरू जिले की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी...
'लोकतंत्र में सत्ता का रास्ता जनादेश से गुजरता है, अराजकता से नहीं’, विपक्ष पर बरसे नितिन नवीन
सीएम भजनलाल शर्मा ने राजेन्द्र राठौड़ के निवास पहुंचकर जानी कुशलक्षेम, स्वास्थ्य की ली जानकारी
अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, नशे और दादागिरी को लेकर भगवंत मान से मांगा जवाब
पंचायत चुनाव का असर शराब पर भी, जानें कब-कब बंद रहेंगी दुकानें?
खानपुर सीएचसी में अव्यवस्थाएं: कौन ड्यूटी डॉक्टर, मरीज को पता ही नहीं
शांति वार्ता, तेल रिफाइनरियों पर हमलों और अमेरिकी मदद को लेकर Trump ने की जेलेंस्की की कड़ी आलोचना