कौन हैं डॉ. आरती शाह ? जेन्सन हुआंग के भविष्य से जुड़ा भारतीय कनेक्शन

एनवीडिया के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की सदस्य 

कौन हैं डॉ. आरती शाह ? जेन्सन हुआंग के भविष्य से जुड़ा भारतीय कनेक्शन
दुनिया की प्रमुख एआई कंपनियों में शामिल एनवीडिया के सीईओ जेन्सन हुआंग इन दिनों कथित जासूसी और एक महिला कर्मचारी के साथ संबंधों की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। विवाद के बीच भारतीय मूल की डॉ. आरती शाह का नाम भी सुर्खियों में आया

नई दिल्ली। दुनिया की प्रमुख एआई कंपनियों में शामिल एनवीडिया के सीईओ जेन्सन हुआंग इन दिनों कथित जासूसी और एक महिला कर्मचारी के साथ संबंधों की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। विवाद के बीच भारतीय मूल की डॉ. आरती शाह का नाम भी सुर्खियों में आया है। आरती शाह एनवीडिया के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की सदस्य हैं और कंपनी की दो महत्वपूर्ण समितियों में शामिल हैं।

गुजरात यूनिवर्सिटी से गणित और सांख्यिकी में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने वाली आरती शाह ने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, रिवरसाइड से एप्लाइड स्टैटिस्टिक्स में पीएचडी की है। उन्होंने अमेरिकी दवा कंपनी एली लिली में 27 साल तक सेवाएं दीं और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं चीफ इंफॉर्मेशन एंड डिजिटल ऑफिसर रहीं। 2021 में रिटायरमेंट के बाद भी वे विभिन्न कॉरपोरेट और गैर-लाभकारी संस्थाओं के बोर्ड में सक्रिय हैं। टेक्नोलॉजी, साइबर सिक्योरिटी और डेटा साइंस में उनका अनुभव अहम माना जाता है।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कोटा में प्रसूता की मौत के बाद जागा चिकित्सा विभाग, रेफरल व्यवस्था की होगी समीक्षा कोटा में प्रसूता की मौत के बाद जागा चिकित्सा विभाग, रेफरल व्यवस्था की होगी समीक्षा
कोटा में प्रसूता प्रीति महावर की मौत के मामले को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से लिया है। घटना...
आखिर क्यों सोनिया गांधी की किताब से चर्चा में आए प्रणब मुखर्जी? क्या चाहते थे मनमोहन सिंह की कुर्सी?
चंबल में छाई जलकुंभी, दुर्गंध से लोग परेशान
पहली बार छठ पूजा मनाना मेरे लिए बेहद खास अनुभव रहा : आयुष्मान खुराना
दो साल बाद भी कागजों में गांधी सागर सिंचाई परियोजना
Voice of Youth : मोबाइल की दुनिया से निकलकर किताबों की ओर लौट रहा युवा
मैट हेनरी का कहर, न्यूजीलैंड ने भारत पर 244 रनों से बड़ी जीत दर्ज की