अरुणाचल प्रदेश की महिला को 18 घंटे शंघाई हवाई अड्डे पर रोका गया, जानें आखिर क्या थी वजह ?

अधिकारियों ने थोंगडोक का मजाक उड़ाया 

अरुणाचल प्रदेश की महिला को 18 घंटे शंघाई हवाई अड्डे पर रोका गया, जानें आखिर क्या थी वजह ?

भारत ने शंघाई हवाई अड्डे पर अरुणाचल प्रदेश की प्रेमा थोंगडोक को चीनी अधिकारियों द्वारा 18 घंटे रोके जाने और परेशान किए जाने के बाद चीन को कड़ा विरोध पत्र जारी किया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह कार्रवाई कूटनीतिक संबंधों में बाधा है। शंघाई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने उन्हें तुरंत सहायता प्रदान की।

नई दिल्ली। भारत ने 21 नवंबर को शंघाई हवाई अड्डे पर अरुणाचल प्रदेश की प्रेमा थोंगडोक को चीनी आव्रजन अधिकारियों द्वारा रोके जाने और परेशान किए जाने के बाद चीन को कड़ा विरोध पत्र जारी किया है। अधिकारियों ने थोंगडोक का मजाक उड़ाया और उन्हें “चीनी पासपोर्ट के लिए आवेदन करने” की सलाह दी।

विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि ऐसे समय में जब भारत और चीन आपसी संबंध सुधारने की कोशिशों में लगे हैं, चीनी पक्ष की इस तरह की कार्रवाई दोनों देशों के बीच कूटनीतिक प्रक्रिया में अनावश्यक बाधाएं उत्पन्न करती है।

लंदन में वित्तीय सेवाओं में कार्यरत प्रमुख नियामक सलाहकार थोंगडोक ने बताया कि उन्हें शंघाई हवाई अड्डे पर लगभग 18 घंटे तक रोके रखा गया। उन्होंने कहा कि आव्रजन और एयरलाइन कर्मचारी “गैर-पेशेवर और असभ्य” थे और उनके अरुणाचल प्रदेश निवासी होने पर हँसी-मज़ाक उड़ाया गया।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, घटना के दिन ही दिल्ली और बीजिंग में चीन के साथ कड़ी आपत्ति दर्ज कराई गई। इसके अलावा, शंघाई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने स्थानीय स्तर पर इस मामले को उठाया और फंसे हुए यात्री को आवश्यक सहायता प्रदान की।

Read More एलपीजी की कमी की आशंका पर कर्नाटक कांग्रेस ने केंद्र की विदेश नीति को ठहराया जिम्मेदार, पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण स्थिति हो सकती है और भी गंभीर

 

Read More जल्द समाप्त होगा ईरान युद्ध : जबरदस्त सफल रहा है सैन्य अभियान, ट्रम्प बोले- कई मायनों में हासिल कर ली जीत

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ, गोपाल शर्मा ने कहा- भारतीय संस्कृति मानवता को आगे बढ़ाने वाली हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ, गोपाल शर्मा ने कहा- भारतीय संस्कृति मानवता को आगे बढ़ाने वाली
हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में “लोक कला और जनसंचार” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ। कार्यक्रम में मुख्य...
नाटो के भविष्य पर मंडराया संकट: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य खोलने के लिए मांगी सहयोगी देशों से मदद  
आर्मेनिया सरकार को जयशंकर ने दिया धन्यवाद: 550 से अधिक भारतीय नागरिकों को ईरान से निकालने में की मदद, बचाव अभियान जारी
भाजपा मोर्चा ने शहीद राजा हसन खान मेवाती के 499वें शहादत दिवस पर विचार संगोष्ठी, रोजा इफ्तार का आयोजन
LPG किल्लत के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चूल्हा जलाकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, विफल विदेश नीति का लगाया आरोप
केरल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किस किस का है नाम, यहां देखें पूरी सूची
खाद्य सुरक्षा बढ़ाने के लिए जयपुर में फॉस्टेग प्रशिक्षण : सुरक्षित खाद्य बनाने के नियमों की जानकारी, फूड हैंडलर्स को मिलेगा प्रमाण पत्र