जोजिला सुरंग का काम पूरा : कश्मीर-लद्दाख पहली बार सुरंग से जुड़े, 15 मिनट में पूरा होगा 3.5 घंटे का सफर

दुनिया की सबसे लंबी दो-तरफा सुरंग

जोजिला सुरंग का काम पूरा : कश्मीर-लद्दाख पहली बार सुरंग से जुड़े, 15 मिनट में पूरा होगा 3.5 घंटे का सफर
श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर 14 किमी लंबी जोजिला सुरंग के दोनों छोर पहली बार आपस में जुड़ गए। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अंतिम ब्लास्ट कर इस ऐतिहासिक उपलब्धि का उद्घोष किया। दुनिया की सबसे लंबी दो-तरफा सुरंग बनने जा रही यह परियोजना 3.5 घंटे का सफर सिर्फ 15 मिनट में पूरा करेगी और लद्दाख को सालभर कनेक्टिविटी देगी।

श्रीनगर। श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जोजिला सुरंग परियोजना ने मंगलवार को एक ऐतिहासिक मील का पत्थर हासिल किया जब मुख्य सुरंग की खुदाई का काम पूरा होने के बाद पहली बार कश्मीर के बालटाल और लद्दाख के मिनीमर्ग के दोनों छोर आपस में जुड़ गए।  केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मिनीमर्ग में पूर्वी प्रवेश-द्वार के पास अंतिम विस्फोट करने के लिए एक रिमोट का बटन दबाया, जिसके साथ ही सुरंग के दोनों छोर आधिकारिक तौर पर जुड़ गए। जोजिला टनल दुनिया की सबसे लंबी दो-तरफा सुरंग है।  

15 मिनट में पूरा होगा 3.5 घंटे का सफर

गडकरी ने कहा कि यह सुरंग इस क्षेत्र को हर मौसम में संपर्क सुनिश्चित कर लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के लिए एक जीवनरेखा बनेगी। करीब 14 किलोमीटर लंबी यह सुरंग विश्वस्तरीय सुरक्षा मानकों के अनुसार बनी है। इस टनल के शुरू होने के बाद 3.5 घंटे का सफर 15 मिनट में पूरा होन की उम्मीद है। जोजिला सुरंग भारत के लिए अत्यधिक रणनीतिक महत्व रखती है क्योंकि यह कश्मीर और लद्दाख के बीच हर मौसम में संपर्क प्रदान करेगी। यह क्षेत्र पाकिस्तान के साथ नियंत्रण रेखा और चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा दोनों के करीब स्थित है। एक बार चालू होने के बाद, यह सुरंग लद्दाख के अग्रिम क्षेत्रों में सैनिकों, हथियारों, ईंधन और आवश्यक आपूर्ति की तेजी से आवाजाही सुनिश्चित करेगी, जिससे संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्र में भारत की रक्षा तैयारियों को महत्वपूर्ण मजबूती मिलेगी।

Tags: tunnel

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत