‘धुरंधर : द रिवेंज’ ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, ओटीटी पर सबसे बड़े डेब्यू वीक का खिताब किया अपने नाम

रणवीर सिंह ने ओटीटी पर नया इतिहास रचा

‘धुरंधर : द रिवेंज’ ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, ओटीटी पर सबसे बड़े डेब्यू वीक का खिताब किया अपने नाम
फिल्म ‘धुरंधर : द रिवेंज’ ने ओटीटी पर रिकॉर्डतोड़ शुरुआत की। 4 जून 2026 को रिलीज हुई स्पाई-एक्शन फिल्म को पहले सप्ताह में 12.8 मिलियन दर्शकों ने देखा, भारतीय फिल्म की सबसे बड़ी ओपनिंग वीक व्यूअरशिप।

मुंबई। बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह का जलवा इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में लगातार कायम है।धुरंधर : रिवेंज’ के साथ हिंदी सिनेमा के पहले 1000 करोड़ नेट क्लब की शुरुआत करने औरबॉक्स ऑफिस के सम्राट’ का खिताब हासिल करने के बाद सुपरस्टार ने अब ओटीटी पर भी नया इतिहास रच दिया है।

81 दिनों तक सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करने के बादधुरंधर : रिवेंज’ 4 जून 2026 को ओटीटी पर रिलीज हुई और आते ही इसने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नए रिकॉर्ड बना दिए। स्पाई-एक्शन ब्लॉकबस्टर को पहले हफ्ते में 12.8 मिलियन दर्शकों ने देखा, जो किसी भी भारतीय फिल्म के लिए ओटीटी पर ओपनिंग वीक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।

ऑरमैक्स के डेटा के मुताबिक, 1 से 7 जून 2026 के बीचधुरंधर : रिवेंज’ भारत की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली स्ट्रीमिंग टाइटल रही। इस उपलब्धि को और खास बनाता है कि फिल्म ने ओटीटी के तीन बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए, जो पहलेधुरंधर’ के नाम थे।

पहला रिकॉर्ड 2026 की सबसे बड़ी ओटीटी ओपनिंग का है। दूसरा, फिल्म ने बेहद कम समय में साल की टॉप 10 ओटीटी व्यूअरशिप लिस्ट में जगह बना ली, जबकि आमतौर पर किसी फिल्म को इस लिस्ट में पहुंचने के लिए कई हफ्तों तक लगातार अच्छा प्रदर्शन करना पड़ता है।

Read More बॉलीवुड स्टार जरीन खान पहुंचीं जयपुर, एयरपोर्ट पर दिखा फैंस का जबरदस्त उत्साह

सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही किधुरंधर : रिवेंज’ पिछले तीन सालों में थिएटर रिलीज के बाद ओटीटी पर आई सभी भारतीय फिल्मों में सबसे ज्यादा ओपनिंग वीक व्यूअरशिप हासिल करने वाली फिल्म बन गई है। इस रिकॉर्ड के साथ रणवीर सिंह की इस ब्लॉकबस्टर ने कई बड़ी बॉक्स ऑफिस हिट फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले यह रिकॉर्डधुरंधर’ के नाम था, जिसे ओटीटी पर पहले हफ्ते में 7.6 मिलियन व्यूज मिले थे। यानी रणवीर सिंह ने एक बार फिर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Read More चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने भेजा जेल

हिंदी सिनेमा की पहली 1000 करोड़ नेट कमाई करने वाली फिल्म देने के बाद अब देश का सबसे बड़ा ओटीटी डेब्यू रिकॉर्ड अपने नाम कर रणवीर सिंह ने फिर साबित कर दिया है कि उनकी स्टार पावर सिर्फ सिनेमाघरों तक सीमित नहीं है।धुरंधर : रिवेंज’ की थिएटर में ऐतिहासिक सफलता ने जहां उन्हेंबॉक्स ऑफिस का सम्राट बनाया’, वहीं ओटीटी पर मिली रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत ने मौजूदा दौर के सबसे बड़े सितारों में उनकी स्थिति को और मजबूत कर दिया है।

Read More ‘एक्स ब्लू जींस’ का नया विमेंस डेनिम कलेक्शन लॉन्च, जरीन खान बनीं आकर्षण का केंद्र

सिर्फ पहले हफ्ते में 12.8 मिलियन व्यूज के साथधुरंधर : रिवेंज’ ने ओटीटी पर सिर्फ एंट्री नहीं की, बल्कि आने वाली फिल्मों के लिए एक नया बेंचमार्क भी सेट कर दिया है।

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार
पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के विश्वविद्यालयों में मराठी भाषा लागू करने के निर्णय का विरोध किया।...
कुमारी सैलजा का दावा, सचमुच राहुल गांधी ने डर गई भाजपा सरकार, बोली- कार्यक्रम का स्थान बदलने से नहीं दबेगी छात्रों की आवाज़ 
वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने होंगे मेसी और यमल, 19 साल पुरानी तस्वीर बनी चर्चा का केंद्र
उमर अब्दुल्ला ने वांगचुक के अनशन पर उठाएं सवाल : केंद्र सरकार इस मुद्दे पर चिंतित नहीं, कहा- राजनीति में मानवता के लिए होना चाहिए स्थान
जोधपुर में दो दर्दनाक सड़क हादसे: इलाज के दौरान महिला और बाइक सवार की मौत, पुलिस जांच में जुटी
कीव पहुंचकर ब्रिटिश पीएम स्टार्मर का बड़ा ऐलान, बोले-यूक्रेन के लिए ब्रिटेन का समर्थन हर हाल में रहेगा अटूट
विदेश दौरों को लेकर राजभर का अखिलेश पर हमला: चुनाव के लिए विदेशी कंपनी की ली मदद, जातीय संघर्ष भड़काने का लगाया आरोप