पॉप सिंगर रिहाना के घर के बाहर फायरिंग : कार से चलीं 10 गोलियां, सिंगर सुरक्षित, पुलिस ने संदिग्ध महिला को किया गिरफ्तार 

किसी के घायल होने की खबर नहीं

पॉप सिंगर रिहाना के घर के बाहर फायरिंग : कार से चलीं 10 गोलियां, सिंगर सुरक्षित, पुलिस ने संदिग्ध महिला को किया गिरफ्तार 

पॉप सिंगर रिहाना के बेवर्ली हिल्स स्थित घर के बाहर फायरिंग। सड़क पार खड़ी कार से करीब 10 गोलियां चलीं, जिनमें एक गोली घर की दीवार पार कर गई। घटना के समय रिहाना घर के अंदर थीं।

कैलिफोर्निया। हॉलीवुड की मशहूर पॉप सिंगर रिहाना के घर के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है। रिहाना पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है। लॉस एंजिल्स पुलिस ने इस मामले में एक 30 वर्षीय महिला को हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार यह घटना रविवार दोपहर करीब 1:21 बजे हुई। बेवर्ली हिल्स स्थित रिहाना के घर के गेट के सामने सड़क के दूसरी तरफ खड़ी एक कार से करीब 10 गोलियां चलाई गईं, जिनमें से एक गोली घर की दीवार को चीरते हुए अंदर तक चली गई।

घटना के समय रिहाना अपने घर के अंदर ही मौजूद थीं, लेकिन किसी को चोट नहीं आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध महिला को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है कि फायरिंग का निशाना रिहाना थीं या इसके पीछे कोई अन्य कारण था। रिहाना की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

 

Read More संजय लीला भंसाली का बड़ा फैसला : ‘लव एंड वॉर’ के सेट पर मोबाइल फोन ले जाने पर लगी पाबंदी, जानें वजह

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ