51 वर्ष की हुई प्रीति जिंटा : ‘कल हो ना हो’ और ‘वीर जारा’ जैसी सुपरहिट फिल्मों से बनाई खास पहचान, बड़े पर्दे पर करेंगी धमाकेदार वापसी 

करियर के शुरूआती दौर में विज्ञापन फिल्मों में काम किया

51 वर्ष की हुई प्रीति जिंटा : ‘कल हो ना हो’ और ‘वीर जारा’ जैसी सुपरहिट फिल्मों से बनाई खास पहचान, बड़े पर्दे पर करेंगी धमाकेदार वापसी 

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा 51 वर्ष की हो गईं। ‘दिल से’ से करियर शुरू कर ‘सोल्जर’, ‘क्या कहना’, ‘दिल चाहता है’, ‘कल हो ना हो’ और ‘वीर जारा’ जैसी हिट फिल्मों से पहचान बनाई। शादी के बाद फिल्मों से दूर रहीं प्रीति अब ऐतिहासिक फिल्म ‘लाहौर 1947’ से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं।

मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री प्रीति जिंटा 51 वर्ष की हो गई। 31 जनवरी 1975 को हिमाचल प्रदेश के शिमला में जन्मीं प्रीति जिंटा के पिता दुर्गानंद जिंटा भारतीय थलसेना में एक अफसर थे और माँ नीलप्रभा एक गृहणी हैं। जब वह महज 13 वर्ष की थी, तब उनके पिता की मृत्यु एक कार दुर्घटना में हो गई थी। प्रीति जिंटा की स्कूलिंग शिमला के कॉन्वेंट ऑफ जीसस और मैरी स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने सेंट बेड़े कॉलेज शिमला से आगे की पढ़ाई की। उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन इंग्लिश ऑनर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन क्रिमिनल साइकोलाजी से की। प्रीति जिंटा ने अपने करियर के शुरूआती दौर में विज्ञापन फिल्मों में काम किया।

प्रीति जिंटा ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत वर्ष 1998 में प्रदर्शित मणिरत्नम की फिल्म ‘दिल से’ की। इस फिल्म के लिए प्रीति जिंटा को फिल्मफेयर की ओर से सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। वर्ष 1998 में प्रीति जिंटा की एक और फिल्म ‘सोल्जर’ प्रदर्शित हुई। इस फिल्म में प्रीति जिंटा के अपोजिट बॉबी देओल थे। संस्पेंस थ्रिलर पर आधारित इस फिल्म में प्रीति जिंटा और बॉबी देओल की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। ‘सोल्जर’ टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई।

वर्ष 2000 में प्रदर्शित फिल्म ‘क्या कहना’ प्रीति जिंटा के करियर के लिए अहम फिल्म साबित हुई। इस फिल्म के पहले लोगों की धारणा थी कि प्रीति जिंटा केवल चुलबुले किरदार निभा सकती है, लेकिन इस फिल्म में प्रीति जिंटा ने संजीदा अभिनय कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस फिल्म के लिए प्रीति जिंटा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए नामांकित की गई। वर्ष 2001 में प्रदर्शित फिल्म ‘दिल चाहता है’ प्रीति जिंटा के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक है। इस फिल्म से फरहान अख्तर ने बॉलीवुड में बतौर निर्देशक अपनी शुरू आत की थी। तीन दोस्तों पर आधारित इस फिल्म में प्रीति जिंटा के अपोजिट आमिर खान थे। इस फिल्म में प्रीति जिंटा और आमिर खान की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया।

वर्ष 2003 प्रीति जिंटा के करियर के लिए खास साल साबित हुआ। इस साल उनकी ‘कल हो ना हो’ और ‘कोई मिल गया’ जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुई। ‘कल हो ना हो’ के लिए प्रीति जिंटा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की गई, वहीं ‘कोई मिल गया’ के लिए वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार से नामांकित की गई। वर्ष 2004 में प्रदर्शित फिल्म ‘वीर जारा’ प्रीति जिंटा के करियर की उल्लेखनीय फिल्मों में शुमार की जाती है। यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रीति जिंटा और शाहरूख खान की जोड़ी एक बार फिर से पसंद की गई। वर्ष 2005 में प्रदर्शित और लिव इन रिलेशनशिप पर आधारित फिल्म ‘सलाम नमस्ते’ के जरिए प्रीति जिंटा ने एक बार फिर से अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को दीवाना बना दिया।

Read More शादी के बाद रोमांटिक अंदाज में नजर आए रश्मिका-विजय, उदयपुर एयरपोर्ट पर फैंस को फ्लाइंग किस

वर्ष 2006 में प्रदर्शित फिल्म ‘कभी अलविदा ना कहना’ प्रीति जिंटा के करियर की अंतिम सुपरहिट फिल्म साबित हुई। वर्ष 2009 में प्रदर्शित फिल्म ‘मैं और मिसेज खन्ना’ में प्रीति जिंटा ने कैमियो किया। इसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से किनारा कर लिया। वर्ष 2013 में प्रदर्शित अपनी निर्मित फिल्म ‘इश्क इन पेरिस’ के जरिए प्रीति जिंटा ने कमबैक किया, लेकिन यह फिल्म सफल नहीं रही है। प्रीति जिंटा ने वर्ष 2016 में अमेरिकन जीन गुडइनफ से शादी की। शादी के बाद प्रीति जिंटा ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया। प्रीति जिंटा आगामी ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म ‘लाहौर 1947’ के साथ बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी कर रही हैं। राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित और आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित इस फिल्म में वह सनी देओल के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

Read More अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जियोस्टार का खास प्लान, 50 महिला-प्रधान फिल्मों के साथ ‘मां’ का होगा वल्र्ड टीवी प्रीमियर

 

Read More ‘मैं हूँ’ गाने में सलमान खान ने अपने खुद के सफेद घोड़े के साथ की शूटिंग : बीटीएस वीडियो में दिखाई दी दोस्ती और प्यार की झलक, गाना चार्टबस्टर में पहुंचा टॉप पर 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

एमजेआरपी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने किया गांधी वाटिका में शैक्षणिक भ्रमण : गांधी के जीवन दर्शन, सत्य, प्रेम और अहिंसा के शाश्वत मूल्यों से रूबरू हुए विद्यार्थी एमजेआरपी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने किया गांधी वाटिका में शैक्षणिक भ्रमण : गांधी के जीवन दर्शन, सत्य, प्रेम और अहिंसा के शाश्वत मूल्यों से रूबरू हुए विद्यार्थी
एमजेआरपी के व्यूजुअल आर्ट्स डिपार्टमेंट के विद्यार्थियों ने सेंट्रल पार्क स्थित गांधी वाटिका संग्रहालय का ज्ञानवर्धक शैक्षणिक दौरा किया।
जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं