फिल्म बॉर्डर 2 से जुड़ा नया अपडेट : 'संदेशे आते हैं' का नया वर्जन होगा तैयार

इस गाने की फिल्म में बहुत ज्यादा अहमियत है

फिल्म बॉर्डर 2 से जुड़ा नया अपडेट : 'संदेशे आते हैं' का नया वर्जन होगा तैयार

इस गाने को सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ समेत बाकी स्टार कास्ट पर फिल्माया जाएगा।

मुंबई। बॉलीवुड स्टार सनी देओल की आने वाली फिल्म बॉर्डर 2 में भी दर्शकों को संदेशे आते हैं गाने का नया वर्जन सुनने को मिल सकता है। वर्ष 1997 में रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर का अब दूसरा पार्ट भी बन रहा है। फिल्म बॉर्डर 2 को जेपी दत्ता, भूषण कुमार, निधि दत्ता मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। बॉर्डर 2 से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है। इस फिल्म में भी संदेशे आते हैं गाना दर्शकों को सुनने को मिल सकता है।फिल्म बॉर्डर में इस गाने को सोनू निगम और रूप कुमार राठौर ने गाया था। चर्चा है कि निर्माता भूषण कुमार ने जेपी दत्ता और निधि दत्ता के साथ मिलकर संदेशे आते हैं गाना के राइट्स लगभग 60 लाख रुपये में खरीद लिए हैं।

इस गाने की फिल्म में बहुत ज्यादा अहमियत है। यही कारण है कि मेकर्स संदेशे आते हैं को फिल्म बॉर्डर 2 में इस्तेमाल कर रहे हैं। साथ ही मेकर्स इस गाने के जरिए भारतीय सेना को सलाम भी करना चाहते हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म बॉर्डर 2 में संदेशे आते हैं गाना को सोनू निगम के साथ अरिजीत सिंह गाने वाले हैं। संदेशे आते हैं 2.0 पर काम काफी समय से चल रहा है और मेकर्स ने एक ऐसा संस्करण तैयार किया है जो पहले भाग की विरासत को सही ठहराता है। अनुराग सिंह के निर्देशन में बन रही फिल्म बॉर्डर-2, 23 जनवरी 2026 को रिलीज हो सकती है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पहले झुकी और अगले ही पल चूमने लगी जमीन, तेज हवा से तिनके की तरह उड़ गई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका, मूर्ति के गिरते ही मची भगदड़ पहले झुकी और अगले ही पल चूमने लगी जमीन, तेज हवा से तिनके की तरह उड़ गई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका, मूर्ति के गिरते ही मची भगदड़
ब्राजील के गुआइबा शहर में सोमवार, 15 दिसंबर 2025 को आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान लगभग...
नेशनल हेराल्ड मामला: अदालत ने गांधी परिवार को एफआईआर की कॉपी देने से किया इनकार
UNSC में भारत की पाकिस्तान का दो टूक, कहा-जम्मू कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न हिस्सा थे और रहेंगे…’ सिंधु जल संधि और इमरान खान को लेकर बोला तीखा हमला
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इथियोपिया के आधिकारिक दौरे पर, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
सोनिया गांधी ने उठाया संसद में महिला कर्मियों का मुद्दा, मानदेय बढाने और सामाजिक सुरक्षा की मांग की
ग्लोबल वायदा बाजार की नरमी के असर : दोनों कीमती धातुओं में गिरावट, जानें क्या है भाव
विपक्ष के विरोध के बीच "बीमा विधि संशोधन विधेयक-2025" लोकसभा में पेश