आमिर खान प्रोडक्शंस ने रिलीज किया ‘एक दिन’ का ट्रेलर : इमोशनल लव स्टोरी की दिखी झलक, जानें रिलीज डेट 

साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में 

आमिर खान प्रोडक्शंस ने रिलीज किया ‘एक दिन’ का ट्रेलर : इमोशनल लव स्टोरी की दिखी झलक, जानें रिलीज डेट 
फिल्म ‘एक दिन’ का ट्रेलर जारी, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान की इमोशनल लव स्टोरी की झलक। ट्रेलर में दोनों की केमिस्ट्री और ‘फॉर्च्यून बेल’ की दिलचस्प कहानी दर्शकों को आकर्षित कर रही।

मुंबई। आमिर खान प्रोडक्शंस ने फिल्म ‘एक दिन’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर की शुरुआत बहुत ही सुकून भरी और दिल को छू लेने वाली धुन से होती है, जो दर्शकों को एक जादुई और क्लासिक प्रेम कहानी की झलक देती है। ट्रेलर में जुनैद खान एक ‘फॉच्र्यून बेल’ (किस्मत की घंटी) के बारे में बताते दिख रहे हैं, जिसे बजाने पर सच्चे प्यार की मुराद पूरी होती है। जब वह यह बात कह रहे होते हैं, तब वह साई पल्लवी के किरदार ‘मीरा’ की तरफ देखते हैं और मन ही मन दुआ करते हैं कि काश वो उनकी हो जाए। वह कहते हैं कि वह चाहते हैं कि उनकी यह ख्वाहिश पूरी हो, भले ही सिर्फ एक दिन के लिए। ट्रेलर में जुनैद और साई पल्लवी के बीच की प्यारी केमिस्ट्री देखने को मिलती है, जो एक इमोशनल और दिल को छू लेने वाली लव स्टोरी का इशारा दे रही है।

दोनों किरदारों के बीच का अंतर साफ नजर आता है। जुनैद एक प्यारे और थोड़े झिझकने वाले लड़के के रूप में दिख रहे हैं, जो अपने रोल में मासूमियत और सादगी लेकर आए हैं, वहीं साई पल्लवी कॉन्फिडेंट और शांत नजर आ रही हैं। यह कॉन्ट्रास्ट उनकी केमिस्ट्री को और भी दिलचस्प और ऐसा बनाता है, जिससे लोग खुद को जोड़ सकें, जिससे उनकी कहानी देखने में और भी मजेदार लगती है।

साई पल्लवी ने इस ट्रेलर में भी अपनी एक जबरदस्त छाप छोड़ी है और क्योंकि यह उनकी पहली हिंदी फिल्म है, तो यह देखना वाकई दिलचस्प होगा कि हिंदी दर्शक उन्हें कितना पसंद करते हैं।

‘एक दिन’ के जरिए आमिर खान और फिल्ममेकर मंसूर खान एक लंबे अंतराल के बाद फिर से साथ आ रहे हैं, जो हिंदी सिनेमा की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। इस जोड़ी ने दर्शकों को ‘कयामत से कयामत तक’, ‘जो जीता वही सिकंदर’, ‘अकेले हम अकेले तुम’ और ‘जाने तू या जाने ना’ जैसी यादगार फिल्में दी हैं। ‘एक दिन’ के साथ यह जोड़ी एक बार फिर रोमांस जॉनर में वापसी कर रही है, जिसने फैंस के बीच एक नया उत्साह भर दिया है।

Read More टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग: सलमान के साथ काम करने वालों को धमकी, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म ‘एक दिन’ में साई पल्लवी और जुनैद खान मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है और इसके प्रोड्यूसर्स आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित हैं। यह फिल्म 01 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Read More अमिताभ बच्चन का बंगला बम से उड़ाने की धमकी ,मेल में दिलजीत दोसांझ को भी जान से मारने को कहा गया

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पाकिस्तान से कनेक्शन! कश्मीर में गुप्त मॉड्यूल का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार पाकिस्तान से कनेक्शन! कश्मीर में गुप्त मॉड्यूल का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार
बांदीपोरा में पुलिस ने प्रतिबंधित जेकेआईएम के गुप्त मॉड्यूल का पर्दाफाश कर चार महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया...
युवाओं को जोड़ने और मुद्दे उठाने पर जोर, युवा कांग्रेस की नई टीम को मिला टास्क
राजस्थान में दौड़ेंगी 1150 ई-बसें, जयपुर को मिला सबसे बड़ा हिस्सा
एसएन मेडिकल कॉलेज में 28 को होगा तृतीय स्मृति व्याख्यान , भावनात्मक चुनौतियों को समझना जरूरी
दिल्ली में कांग्रेस की महारैली पर नजरें : 10 लाख की भीड़ जुटाने का प्लान! रामलीला मैदान में क्या होगा बड़ा सियासी धमाका?
पंचायत चुनाव में वोट की चोट, कई जगह लाठीचार्ज और बवाल
‘सूर्या’ के टीजर पर क्यों भड़का मेडिकल जगत? जानिए पूरा विवाद