आदित्य धर की दर्शकों से अपील : ‘धुरंधर : द रिवेंज’ देखने के बाद स्पॉइलर शेयर न करें, 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

फिल्मकार ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा

आदित्य धर की दर्शकों से अपील : ‘धुरंधर : द रिवेंज’ देखने के बाद स्पॉइलर शेयर न करें, 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
फिल्मकार आदित्य धर ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की रिलीज से पहले दर्शकों से स्पॉइलर शेयर न करने की अपील। फिल्म 19 मार्च को रिलीज हो रही, पेड प्रीव्यू शुरू हो चुके। उन्होंने कहा कि दर्शक थिएटर में बिना पूर्व जानकारी के फिल्म का असली अनुभव लें और इसे खराब क्वालिटी में न देखें।

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार आदित्य धर ने फिल्म ‘धुरंधर : द रिवेंज’ की रिलीज से दर्शकों से खास अपील की है कि फिल्म देखने के बाद वह स्पॉइलर शेयर न करें।

जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर : द रिवेंज’ 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, जबकि पेड प्रीव्यू आज से शुरू हो चुके हैं और शुरुआती शो में जबरदस्त माहौल बन रहा है। फिल्म की रिलीज से पहले निर्देशक आदित्य धर ने दर्शकों से खास अपील की है कि फिल्म देखने के बाद स्पॉइलर शेयर न करें।

आदित्य धर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- हमने ‘धुरंधर : द रिवेंज’ में अपना दिल और मेहनत लगाई है, जिससे आप हर ट्विस्ट और हर इमोशन को वैसे ही महसूस करें जैसे इसे बनाया गया है। थिएटर में, अंधेरे में, दोस्तों, परिवार और बाकी लोगों के साथ बैठकर एक जैसा अनुभव करना ही असली मजा है।

आदित्य धर ने लिखा- फिल्में ऐसे ही देखी जानी चाहिए, न कि किसी के फोन पर खराब क्वालिटी में। इसलिए मेरी दिल से एक ही गुजारिश है, कृपया स्पॉइलर शेयर न करें। हर दर्शक बिना कुछ जाने, लेकिन उत्सुकता के साथ फिल्म देखने आए और अपने हिसाब से उसे महसूस करे।

Read More 52 वर्ष की हुईं करिश्मा कपूर : फिल्मों से ओटीटी तक बरकरार है जलवा, जानें अभिनेत्री के फिल्मी सफर के बारे में

 

Read More ‘द इंडिया स्टोरी’ का दमदार टीजर रिलीज : कीटनाशक खेती के खतरों और स्वास्थ्य संकट पर आधारित कहानी, जानें रिलीज डेट

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व
दिल्ली भाजपा ने संगठन को मजबूती देने के लिए 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और कुछ नए मंडल अध्यक्षों की...
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान : 1.04 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, प्रदेश में 59 हजार बूथ स्थापित
एथेनॉल नीति के विरोध में पशुपालकों का एम-20 आंदोलन : देशभर में अभियान चलाने का किया ऐलान, कहा- किसान, दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है एथेनॉल नीति का असर
छात्रों की गूंज अभियान को सफल बनाने का आह्वान : राहुल गांधी ने लिखा पार्टी नेताओं को पत्र, कहा- शिक्षा की बढ़ती लागत ने युवाओं को संकट में डाला
सीए हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, बागड़े ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाने का किया आह्वान
अमेरिका ने 8 लोगों और संस्थाओं पर लगाया प्रतिबंध : एक भारतीय कंपनी भी शामिल, सूडान में गृहयुद्ध को बढ़ावा देने वाले नेटवर्क से संबंध रखने का आरोप
आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे ग्रामीण सेवा शिविर, विवाद का आपसी सहमति से मौके पर ही किया निस्तारण