सिकंदर खेर को सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित गवर्नर अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस से किया गया सम्मानित 

अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं 

सिकंदर खेर को सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित गवर्नर अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस से किया गया सम्मानित 

बॉलीवुड अभिनेता सिकंदर खेर को सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित गवर्नर अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया है।

कोलकाता। बॉलीवुड अभिनेता सिकंदर खेर को सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित गवर्नर अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया है। सिकंदर खेर, जो अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं, सिनेमा में उनके योगदान के लिए हाल हीं में प्रतिष्ठित गवर्नर अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया है। सिकंदर खेर को यह सम्मान पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस द्वारा कोलकाता स्थित राजभवन में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया। यह सम्मान सिकंदर खेर की अद्वितीय प्रतिभा, समर्पण और उनके प्रभावशाली फिल्मी सफर को सराहता है।

सिकंदर खेर ने इस सम्मान को लेकर अपनी भावनाएँ व्यक्त करते हुए कहा, ‘गवर्नर अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस’ प्राप्त करना मेरे लिए एक बड़ा सम्मान है। मैं सी. वी. आनंद बोस का तहेदिल से धन्यवाद करता हूँ। यह सम्मान मुझे और अधिक सार्थक कहानियों को तलाशने और एक कलाकार के रूप में अपनी सीमाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है।

सिकंदर खेर ने  कहा, मेरे लिए सिनेमा केवल एक पेशा नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा माध्यम है, जिससे हम लोगों से जुड़ते हैं, प्रेरित करते हैं और भावनाओं को व्यक्त करते हैं। यह पुरस्कार उन सभी टीमों, निर्देशकों, लेखकों और सह-कलाकारों के सामूहिक प्रयास का प्रतीक है, जिनके साथ मुझे काम करने का सौभाग्य मिला। मैं यह सम्मान अपने परिवार और उन सभी दर्शकों को समर्पित करता हूँ, जिन्होंने मेरे सफर में मेरा साथ दिया। यह मुझे इस खूबसूरत कला के प्रति और अधिक योगदान देने के लिए प्रेरित करता है।

 

Read More श्वेता त्रिपाठी ने की अपने पहले प्रोडक्शन की घोषणा, बनाएंगी एक समलैंगिक लव स्टोरी

Read More रकुल प्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 के पटियाला शैड्यूल की शूटिंग हुई पूरी

Read More जियोहॉटस्टार ने कन्नेडा के लिए परमिश वर्मा का जबर्दस्त एल्बम किया रिलीज

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत  होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत 
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि रंगों...
राहुल गांधी का भाजपा पर हमला : पूरे देश में हो रहे है पेपर लीक, छात्रों के भविष्य के लिए बनाया पद्मव्यूह संकट, राहुल गांधी ने कहा- यह गंभीर समस्या एक सिस्टेमेटिक फेलियर 
ट्रक से 2 लाख रूपए की अवैध शराब बरामद : 105 कार्टून बीयर बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार
मुख्यमंत्री की घोषणा से अवधिपार ऋणियों को मुख्यधारा में लाया जा सकेगा, 36 हजार से अधिक ऋणी सदस्यों को मिलेगी राहत : गौतम दक
एयरटेल-जिओ के साथ स्टारलिंक की साझेदारी से जुड़ा है राष्ट्रीय सुरक्षा का सवाल : इससे जुड़ी चिंता का समाधान आवश्यक, जयराम रमेश ने कहा- किसके पास होगा कनेक्टिविटी को चालू या बंद करने का अधिकार
पेयजल-सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराना हमारा संकल्प, प्रदेश में जल उपलब्धता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है सरकार : रावत
संस्कृत को बढ़ावा के लिए वेद विद्यालय तथा वैदिक पर्यटन केंद्र खोल रही सरकार, शिक्षण प्रशिक्षण के लिए हम निरंतर कर रहे है प्रयास : दिलावर