‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ में धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन : फिल्म ‘शोले’ का एक किस्सा किया शेयर, जानें अभिनेता ने क्या कहा 

फिल्म ‘इक्कीस’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई 

 ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ में धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन : फिल्म ‘शोले’ का एक किस्सा किया शेयर, जानें अभिनेता ने क्या कहा 

अमिताभ बच्चन दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को याद कर भावुक हो गए। ‘केबीसी 17’ में फिल्म ‘इक्कीस’ के प्रमोशन के दौरान उन्होंने धर्मेंद्र को हिंदी सिनेमा की अनमोल विरासत बताया। अमिताभ ने ‘शोले’ के एक किस्से के जरिए धर्मेंद्र की शारीरिक मजबूती और समर्पण को भी याद किया।

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को याद कर भावुक हो गए। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवम्बर को निधन हो गया था। 1 जनवरी 2026 को उनकी आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा हाल ही में फिल्म ‘इक्कीस’ का प्रमोशन करने शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ में पहुंचे थे। इस दौरान शो के होस्ट अमिताभ बच्चन दिवंगत धर्मेंद्र को याद कर भावुक हो गए। अमिताभ बच्चन ने कहा- फिल्म ‘इक्कीस’ हमारे लिए वो आखिरी अनमोल निशानी है, जो कि हिंदी फिल्म जगत के महान विभूती अपने करोड़ों फैन्स के लिए छोड़कर गए। एक कलाकार अपनी सांस के अंतिम छोर तक कला की साधना करना चाहता है और कुछ ऐसा ही किया मेरे दोस्त, मेरे परिवार, मेरे आदर्श धर्मेंद्र देओल जी ने।

अमिताभ ने कहा कि धर्मेंद्र सिर्फ एक शख्स नहीं थे, एक एहसास थे और एहसास जो होता है, वो कभी जाने नहीं देता। वो बस यादें और दुआएं बनकर साथ चलते रहते हैं। अमिताभ ने इस दौरान फिल्म ‘शोले’ का एक किस्सा शेयर किया। उन्होंने कहा- हम बेंगलुरु में शूट कर रहे थे। उनकी एक खूबी थी, जो मैं फिजिकल खूबी कहूंगा, वो पहलवान थे एकदम। इसका उदाहरण मुझे भी पता लगा एक दिन जब मौत वाले सीन में आप देख रहे थे मैं तड़प रहा हूं। वो उनकी वजह से तड़प रहा था, उतनी जोर से पकड़ा हाथ, मेरा एकदम नेचुरल एक्टिंग हुआ है उस वक्त।

 

Read More ‘धुरंधर : द रिवेंज’ का ट्रेलर रिलीज : तेज रफ्तार एक्शन और थ्रिलर कहानी की दिखी झलक, रणवीर सिंह दो अवतारों में आएंगे नजर 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं