यूरोपीय और कोरियन सिनेमा के शौकीन हैं बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर

एक हजार से भी ज्यादा डीवीडी का कलेक्शन

यूरोपीय और कोरियन सिनेमा के शौकीन हैं बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर

साथ ही उन्होंने अपनी यादों को ताजा करते हुए मिस्टर इंडिया फिल्म का जिक्र किया और आधुनिक भारतीय सिनेमा के क्रिएटिव डायरेक्टर्स की तारीफ की।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने कहा है कि वह यूरोपीय और कोरियन सिनेमा के बहुत बड़े शौकीन हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने अपनी पसंदीदा फिल्म शैलियों के बारे में बताया कि उन्हें यूरोपीय और कोरियन सिनेमा बेहद पसंद है और उनके पास यूरोपीय तथा कोरियन सिनेमा का पास एक हजार से भी ज्यादा डीवीडी का कलेक्शन है। इससे उनकी अंतरराष्ट्रीय सिनेमा के प्रति गहरी रुचि और उसमें छुपे विवरणों को समझने की कला झलकती है। अर्जुन कपूर ने कहा मैं अर्जुन रिकमेंड नाम की एक सीरीज करता हूं। 

पहले मैं इसे बहुत एक्टिवली करता था, लेकिन अब थोड़ा कम कर दिया है। हाल ही में मैंने अपनी सारी डीवीडी हटा दीं। मेरे पास एक हजार से ज्यादा डीवीडी थीं। अर्जुन कपूर ने बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों सिनेमा को लेकर कुछ बेहद दिलचस्प बातें साझा कीं। उन्होंने भारतीय फिल्मों की तुलना कुछ क्लासिक अंतरराष्ट्रीय फिल्मों से की, जिससे दर्शक उनके फिल्मी ज्ञान से प्रभावित हो गए। साथ ही उन्होंने अपनी यादों को ताजा करते हुए मिस्टर इंडिया फिल्म का जिक्र किया और आधुनिक भारतीय सिनेमा के क्रिएटिव डायरेक्टर्स की तारीफ की।

Post Comment

Comment List

Latest News

हरियालो राजस्थान कॉनक्लेव : हरित भविष्य के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया पर्यावरण प्रदर्शनी का उद्घाटन, हरियालो राजस्थान कॉनक्लेव : हरित भविष्य के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया पर्यावरण प्रदर्शनी का उद्घाटन,
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गुरुवार को होटल मैरियट में आयोजित हरियालो राजस्थान: पर्यावरण कॉनक्लेव...
Gold and silver price : शुद्ध सोना पांच सौ रुपए सस्ता, चांदी पांच सौ रुपए महंगी
दिल्ली में कोहरे का असर : दृश्यता कम होने से 27 उड़ानें रद्द, कई फ्लाइटों में देरी
केंद्र से 2000 करोड़ हासिल करने की तैयारी, SASCI अर्बन रिफॉर्म्स को लागू करने पर मंथन
‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का ट्रेलर रिलीज : हंसी, रोमांस और इमोशनल ड्रामा का लगेगा तड़का, जानें रिलीज डेट 
राज्यपाल की राम. वी. सुतार के निधन पर शोक संवेदना, कहा- भारतीय कला के महान कलाकार थे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का राष्ट्र के नाम संदेश, 'टैरिफ' के फायदों सहित अपनी आर्थिक उपलब्धियों को गिनाया