‘मेरे हसबैंड की बीवी’ का पहला पोस्टर रिलीज, अर्जुन कपूर ने फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर किया शेयर 

21 फरवरी को रिलीज होने वाली है

‘मेरे हसबैंड की बीवी’ का पहला पोस्टर रिलीज, अर्जुन कपूर ने फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर किया शेयर 

बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह की आने वाली फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है।

मुंबई। बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह की आने वाली फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ को मुदस्सर अजीज ने निर्देशित किया है। जैकी भगनानी और वाशु भगनानी इस फिल्म को अपने पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म के पोस्टर में भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह घोड़ी पर बैठे हुए नजर आ रही हैं, वहीं अर्जुन कपूर दोनों के बीच फंसे हुए दिख रहे हैं। इस फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘खींचो और खींचो, शराफत की यही सजा तो होती है, कलेश हो या क्लैश, फंसता तो मुझ जैसा आम आदमी है’। भूमि ने कैप्शन लिखा है,‘कलेश!!! कौन सा कलेश??? जो मेरा है...वो मेरा रहेगा, कोई मुंह मारने आया तो कटेगा’। रकुल ने लिखा है,‘जीवन में कलेश ना चाहिए हो...तो बिन बुलाए मेहमान और बिना मतलब का सामान, बाहर फेंक देना चाहिए’।

वहीं, मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि ‘कलेश के लिए तैयार हो जाओ, क्योंकि ये लव ट्राएंगल नहीं, फुल सर्कल होने वाला है’। फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ 21 फरवरी को रिलीज होने वाली है।

 

Read More अमिताभ बच्चन ने फिल्म ‘बी हैप्पी’ के लिए की अभिषेक बच्चन की तारीफ, सोशल मीडिया पर लिखा - एक पिता का गर्व

Read More आमिर खान और जावेद अख्तर ने ‘आमिर खान : सिनेमा का जादूगर’ का ट्रेलर किया रिलीज 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत
मैं कामना करता हूं कि यह पर्व भाईचारे, सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूत करे तथा सभी में...
प्रदेश में हर्षोल्लास से मनाई होली : विभिन्न रंगों में रंगे नजर आए विदेशी सैलानी, ढोल-नगाड़ों की थाप पर किया डांस
भजनलाल शर्मा ने होली पर किया पूजन, मंत्रोच्चार के बीच किया होलिका दहन 
भारत ने बलूचिस्तान में ट्रेन अपहरण की घटना को लेकर पाकिस्तान के बयानों को किया खारिज
डिप्टी सीएम दीया कुमारी के सिविल लाइंस कार्यालय पर फूलों संग होली कार्यक्रम का आयोजन, राधा कृष्ण और मातृ शक्ति के संग मनाई फूलों वाली होली
राजभवन में हुआ होलिका दहन : राज्यपाल बागडे ने किया होलिका दहन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत