‘ये प्रेम मोल लिया’ के प्रेम के लिए आयुष्मान खुराना ही थे पहली पसंद : सूरज बड़जात्या
फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी
मुंबई। फिल्मकार सूरज आर. बडज़ात्या की आगामी फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया’के ट्रेलर को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया के बीच उन्होंने खुलासा किया है कि फिल्म में प्रेम की भूमिका के लिए अभिनेता आयुष्मान खुराना उनकी पहली और एकमात्र पसंद थे।फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान सूरज बडज़ात्या ने कहा कि जब यह कहानी पहली बार उनके पास आई, तब उनके मन में प्रेम के किरदार के लिए सिर्फ आयुष्मान का नाम था। आयुष्मान की सवाल उठाने की क्षमता, अपनी बात सहजता से रखने का अंदाज और सामाजिक रूप से प्रासंगिक कहानियों को संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करने की खूबी उन्हें नए दौर के प्रेम के लिए उपयुक्त बनाती है।सूरज आर. बडज़ात्या ने कहा, इस फिल्म का प्रेम अपने कोमल अंदाज में कुछ सवाल उठाता है। जब यह विषय मेरे पास आया, तो मेरे मन में सिर्फ आयुष्मान ही थे। उनकी फिल्मोग्राफी और व्यक्तिगत नजरिये को देखें तो उनका अपना एक ²ष्टिकोण है और वह उसे बेहद सहजता से व्यक्त करते हैं।उन्होंने कहा कि शूटिंग के पहले ही दिन आयुष्मान ने किरदार की आत्मा को समझ लिया था। पहले दिन उन्हें देखकर लगा कि अभिनेता ने प्रेम के सार को इतनी अच्छी तरह आत्मसात कर लिया है कि उसमें किसी तरह के हस्तक्षेप की जरूरत नहीं है।
बडज़ात्या की इस प्रशंसा को आयुष्मान के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अभिनेता इस फिल्म में प्रेम के एक नए रूप में नजर आएंगे, जो संवेदनशील, विचारशील और परंपराओं पर सवाल उठाने से भी नहीं हिचकता। आयुष्मान ने इस प्रतिष्ठित किरदार को विनम्रता से स्वीकार करते हुए सलमान खान को 'ओजी प्रेम’ बताया है और राजश्री सिनेमा की विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी को भी स्वीकार किया है।फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों और सोशल मीडिया पर अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इसमें राजश्री प्रोडक्शंस की पारिवारिक सिनेमा की झलक, हिमेश रेशमिया का संगीत और आयुष्मान खुराना तथा शरवरी की नई जोड़ी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। शादी, परिवार और रिश्तों को भावनात्मक अंदाज में प्रस्तुत करने की भी सराहना हो रही है।
सोशल मीडिया पर दर्शकों ने ट्रेलर को बॉलीवुड में पारिवारिक मनोरंजन की कमी को पूरा करने वाला बताया है। वहीं, आयुष्मान के प्रेम के किरदार को सहज, प्यारा और विश्वसनीय बताते हुए उनकी अभिनय शैली की तारीफ की जा रही है।सूरज आर. बडज़ात्या के निर्देशन में बनी 'ये प्रेम मोल लिया’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी के साथ अनुपम खेर, सुप्रिया पाठक कपूर, सीमा पाहवा, सौम्या टंडन, स्वानंद किरकिरे, श्रुति सेठ, शाद रंधावा, गिरीश कुलकर्णी और राजेश कुमार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। राजश्री प्रोडक्शंस ने महावीर जैन फिल्म्स के साथ मिलकर इसका निर्माण किया है। फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Comment List