57 वर्ष की हुई भाग्यश्री : सलमान खान संग सुपरहिट फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से मिली पहचान, शादी के बाद फिल्मों में रहीं कम सक्रिय 

फिल्म में सलमान खान और भाग्यश्री की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया

57 वर्ष की हुई भाग्यश्री : सलमान खान संग सुपरहिट फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से मिली पहचान, शादी के बाद फिल्मों में रहीं कम सक्रिय 

भाग्यश्री 57 वर्ष की हो गईं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1987 में टीवी शो ‘कच्ची धूप’ से की और 1989 में फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से सफलता पाई। शादी और फिल्मों की नाकामयाबी के बाद उन्होंने काम कम किया। 2001 में ‘हेल्लो गल्र्स’ से वापसी की। उन्होंने भोजपुरी, मराठी, तेलगु फिल्मों में भी काम किया।

मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री भाग्यश्री 57 वर्ष की हो गई। 23 फरवरी 1969 को मुंबई में जन्मीं भाग्यश्री ने अपने अभिनय जीवन की शुरुआत वर्ष 1987 में टीवी पर प्रसारित अमोल पालेकर की ‘कच्ची धूप’ से की। भाग्यश्री ने बॉलीवुड में अपना करियर वर्ष 1989 में प्रदर्शित फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से शुरू किया। सूरज बड़जात्या निर्देशित इस फिल्म में सलमान खान और भाग्यश्री की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई। इस बीच भाग्यश्री ने हिमालय दासानी के साथ शादी कर ली।

शादी के बाद भाग्यश्री की ‘कैद में है बुलबुल’, ‘त्यागी’, ‘पायल’ और ‘घर आया मेरा परदेसी’ जैसी कुछ फिल्में प्रदर्शित हुई, लेकिन सभी फिल्मों ने टिकट खिड़की पर दम तोड़ दिया। इन फिल्मों की नाकामयाबी के बाद भाग्यश्री ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया। वर्ष 2001 में प्रदर्शित फिल्म ‘हेल्लो गल्र्स’ के जरिए भाग्यश्री ने एक बार फिर से बॉलीवुड में वापसी की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इस बीच भाग्यश्री ने भोजपुरी, मराठी और तेलगु फिल्मों में भी अभिनय किया। भाग्यश्री ने वर्ष 2023 में प्रदर्शित फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में कैमियो किया।

 

Read More दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान भावुक हुए राजपाल यादव : कोर्ट ने अतिरिक्त समय देने से किया इनकार, 7.75 करोड़ बकाया पर उठे सवाल

 

Post Comment

Comment List

Latest News

एनएसयूआई का कड़ा विरोध : आरयू कैम्पस बना अभेद्य दुर्ग, चप्पे-चप्पे पर पुलिस एनएसयूआई का कड़ा विरोध : आरयू कैम्पस बना अभेद्य दुर्ग, चप्पे-चप्पे पर पुलिस
एनएसयूआई के आरयू में आरएसएस के अखिल भारतीय सम्पर्क प्रमुख रामलाल की 'प्रमुख जन गोष्ठी' का धरना देने पर पुलिस...
बिहार में जहरीली शराब से 6 लोगों की मौत  : 6 लोगों की आंखों की रौशनी गई, 12 से अधिक लोग बीमार
आईपीएल-2026 : पंजाब की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से दी मात 
आईपीएल मैचों की तैयारी : स्टेडियम रिनोवेशन कार्यों की समीक्षा बैठक, फ्लडलाइट का काम 15 अप्रैल तक पूरा करने के निर्देश
मिस राजस्थान 2026 के ऑडिशन : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, प्रदेश के कोने-कोने से युवा प्रतिभाएं पेश करेंगी अपनी दावेदारी
हिमालयी ग्लेशियरों के पिघलने के परिणाम घातक होंगे
कमजोर लंग्स और सांस की पुरानी बीमारियों में कारगर है ऑक्सीजन थेरेपी, बेहतर परिणाम के लिए इसे दिन में कम से कम 18 से 24 घंटे लगातार लगाना जरूरी