फैशन आइकन रोहित बल के भव्य उत्सव के साथ शुरू होगा ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर

फैशन केवल एक शुरुआत है

फैशन आइकन रोहित बल के भव्य उत्सव के साथ शुरू होगा ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर

फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया के साथ एक बार फिर जुड़ते हुए, फैशन टूर अपनी ग्लैमरस और भव्य पहचान का जश्न मनाएगा।

मुंबई। ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर फैशन आइकन रोहित बल के भव्य उत्सव के साथ शुरू होगा। ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर ने अब तक के अपने सबसे प्रतिष्ठित संस्करण का अनावरण किया है, जिससे द वन एंड ओनली दुनिया की रचना होती है, जहां फैशन केवल एक शुरुआत है। टूर का 2025 संस्करण एक अत्याधुनिक अवतार प्रस्तुत करेगा, जो असाधारणता की सीमाओं को पार करेगा और वैश्विक फैशन, संगीत और मनोरंजन के शानदार प्रदर्शन लेकर आएगा, जो पूर्ण विस्मय से भर देंगे। फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया के साथ एक बार फिर जुड़ते हुए, फैशन टूर अपनी ग्लैमरस और भव्य पहचान का जश्न मनाएगा। इसमें भारत के सबसे चर्चित फैशन विशेषज्ञों के साथ-साथ देश के सबसे आकर्षक स्टाइल आइकन्स भी शामिल होंगे, जो निश्चित रूप से पूरे देश का ध्यान आकर्षित करेंगे।

हर शहर में, यह टूर अलग-अलग कहानियां रचेगा, जो इसकी प्रतिष्ठित दुनिया की अनूठी व्याख्याओं को प्रदर्शित करेगी। गुरुग्राम में भारत के सच्चे फैशन आइकन रोहित बल के भव्य उत्सव के साथ शुरू होगा, जहां उनके कलात्मक प्रतिभा को फिर से जीवंत किया जाएगा। मौके पर फैशन, बॉलीवुड, मीडिया और बिजनेस जगत के 70 से अधिक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व शामिल होंगे, जो वर्षों से उनके करीबी रहे हैं। मुंबई में, यह टूर देश की ग्लैमर राजधानी की प्रतिष्ठित पृष्ठभूमि में, तरुण तहिलियानी के साथ एक प्रभावशाली फैशन शो पेश करेगा, जो समकालीन भारतीय फैशन की पारंपरिक सीमाओं को तोड़ते हुए इसे विश्व स्तर पर नए सिरे से परिभाषित करेगा।

चंडीगढ़, गुवाहाटी और विशाखापत्तनम जैसे प्रमुख शहरों में अपने आकर्षक संसार को लेकर, यह टूर प्रत्येक गंतव्य को एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बना देगा, जो फैशन के भविष्य के लिए सर्वोत्तम मानक स्थापित करेगा। चंडीगढ़ में, कणिका गोयल और जैकलीन फर्नांडीज एक इलेक्ट्रिफाइंग कांसेप्ट पेश करेंगी, जिसमें स्ट्रीट-स्टाइल आर्ट और हाई फैशन का मेल होगा। गुवाहाटी में, जयवॉकिंग विद टाइगर श्रॉफ अपनी अद्वितीय द्दष्टि से एटी-लीजर की सरलता के साथ अपनी अमूर्त रचनात्मकता को मिलाकर एक नया रूप प्रस्तुत करेंगे। विशाखापत्तनम में, ब्लोनी द्वारा अक्षत बंसल और तमन्ना भाटिया, फैशन और प्रौद्योगिकी का मिलाजुला प्रदर्शन करते हुए, फ्रंट रो को भविष्य की ओर ले जाएंगे।

 

Read More आमिर खान और जावेद अख्तर ने ‘आमिर खान : सिनेमा का जादूगर’ का ट्रेलर किया रिलीज 

Read More शौंकी सरदार का टीजर रिलीज : गुरु रंधावा लेकर आ रहे फैंस के लिए एक खास तोहफे के रूप में पंजाबी एक्शन से भरपूर फिल्म

Read More बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना ने चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की ऐतिहासिक जीत पर लिखी शानदार कविता

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत
मैं कामना करता हूं कि यह पर्व भाईचारे, सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूत करे तथा सभी में...
प्रदेश में हर्षोल्लास से मनाई होली : विभिन्न रंगों में रंगे नजर आए विदेशी सैलानी, ढोल-नगाड़ों की थाप पर किया डांस
भजनलाल शर्मा ने होली पर किया पूजन, मंत्रोच्चार के बीच किया होलिका दहन 
भारत ने बलूचिस्तान में ट्रेन अपहरण की घटना को लेकर पाकिस्तान के बयानों को किया खारिज
डिप्टी सीएम दीया कुमारी के सिविल लाइंस कार्यालय पर फूलों संग होली कार्यक्रम का आयोजन, राधा कृष्ण और मातृ शक्ति के संग मनाई फूलों वाली होली
राजभवन में हुआ होलिका दहन : राज्यपाल बागडे ने किया होलिका दहन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत