‘किंग’ की दुबई शूटिंग सुरक्षा कारणों से रद्द : मुंबई स्टूडियो में रेगिस्तान सेट पर शूट होंगे एक्शन सीक्वेंस, जानें रिलीज डेट 

फिल्म की शूटिंग मई 2025 से चल रही 

‘किंग’ की दुबई शूटिंग सुरक्षा कारणों से रद्द : मुंबई स्टूडियो में रेगिस्तान सेट पर शूट होंगे एक्शन सीक्वेंस, जानें रिलीज डेट 
शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ की दुबई शूटिंग ईरान-इजरायल युद्ध के तनाव के कारण रद्द। एक्शन सीन मुंबई के विले पार्ले स्टूडियो में रेगिस्तान सेट पर फिल्माया जाएगा। शूटिंग मई 2025 से चल रही। जुलाई 2025 में शाहरुख घायल हुए थे, जिससे छह हफ्ते शूटिंग रुकी।

मुंबई। शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ की दुबई में होने वाली शूटिंग ईरान-इजरायल युद्ध के बढ़ते तनाव के कारण प्रभावित हुई है। फिल्म का एक बड़ा एक्शन सीन, जिसमें शाहरुख खान, सुहाना खान और अनिल कपूर शामिल थे, दुबई के रेगिस्तान में शूट होना था, लेकिन सुरक्षा कारणों से इसे रद्द कर दिया गया। अब यह सीन मुंबई के विले पार्ले स्थित स्टूडियो में रेगिस्तान के सेट पर शूट किया जाएगा। प्रोडक्शन टीम ने डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के अनुसार सेट तैयार किया है, जिससे एक्शन और लाइटिंग पर बेहतर फोकस संभव होगा।

‘किंग’ की शूटिंग मई 2025 से चल रही है। जुलाई 2025 में विले पार्ले की गोल्डन टोबेको फैक्ट्री में एक्शन सीक्वेंस के दौरान शाहरुख घायल हो गए थे, जिसके बाद छह हफ्ते शूटिंग रुकी। फिल्म 24 दिसंबर 2026 को क्रिसमस पर रिलीज होगी। 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गणेश चतुर्थी पर हाथीगांव में गजाननों का हुआ हेल्थ चेकअप, देशभर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत गणेश चतुर्थी पर हाथीगांव में गजाननों का हुआ हेल्थ चेकअप, देशभर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत
हाथीगांव में गणेश चतुर्थी पर हाथियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए विशेष चिकित्सा शिविर शुरू। देशभर से आए विशेषज्ञ...
झालावाड़ में कांग्रेस को मिला स्पष्ट बहुमत : हाड़ौती में कमल खिला, कोटा निगम सहित बूंदी में बोर्ड बनने की संभावना
तीन वार्डों में मतगणना रुकी, निर्दलीय प्रत्याशियों ने दिया धरना
झालावाड़ जिले में चार-चार नगर पालिकाओं में भाजपा और कांग्रेस का परचम
नगर निकाय चुनाव : सांगोद में बना भाजपा का बोर्ड
दक्षिण अफ्रीका में भीषण सड़क हादसा : तीन वाहनों की टक्कर में 21 लोगों की मौत, कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव