अभिनय से ब्रांड तक कियारा आडवाणी का जलवा, भारत की टॉप-5 सबसे मूल्यवान महिला सेलिब्रिटी ब्रांड्स में हुई शामिल

अनेक क्षेत्रों के प्रमुख ब्रांड्स का प्रतिनिधित्व कर रही

अभिनय से ब्रांड तक कियारा आडवाणी का जलवा, भारत की टॉप-5 सबसे मूल्यवान महिला सेलिब्रिटी ब्रांड्स में हुई शामिल
बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट 2025 में भारत की टॉप-5 सबसे मूल्यवान महिला सेलिब्रिटी ब्रांड्स में जगह बनाई। 5.19 करोड़ डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ वह आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण समेत दिग्गज अभिनेत्रियों की सूची में शामिल।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट 2025 के अनुसार, वह भारत की टॉप-5 सबसे मूल्यवान महिला सेलिब्रिटी ब्रांड्स में शामिल हो गई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 5.19 करोड़ अमेरिकी डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ कियारा ने आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान और रश्मिका मंदाना जैसी अभिनेत्रियों के साथ इस प्रतिष्ठित सूची में जगह बनाई है।

कियारा की यह उपलब्धि बॉक्स ऑफिस पर उनकी लगातार सफलता के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ती लोकप्रियता को भी दर्शाती है। वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, मेकअप, ज्वेलरी, घड़ियां, फ्रेगरेंस, स्मार्टफोन, हैंडबैग, हेयरकेयर, खाद्य एवं पेय पदार्थ, एफएमसीजी, ई-कॉमर्स और पर्सनल केयर जैसे अनेक क्षेत्रों के प्रमुख ब्रांड्स का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

अपने अभिनय, विश्वसनीय छवि और सोच-समझकर चुने गए ब्रांड एंडोर्समेंट्स के जरिए कियारा ने एक मजबूत और प्रेरणादायक ब्रांड पहचान बनाई है। उनकी देशभर के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बढ़ती लोकप्रियता ने उन्हें विज्ञापनदाताओं की पहली पसंद बना दिया है।

कियारा आडवाणी अपनी आगामी फिल्म ‘टॉक्सिक : ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की रिलीज की तैयारी में जुटी हैं। फिल्म में वह ‘नादिया’ का किरदार निभा रही हैं। फिल्म इस वर्ष की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है और इसका ट्रेलर 2 दिन बाद जारी किया जाएगा, जिसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है।

Read More वियतनाम में आज मिस वर्ल्ड 2026 का फिनाले : भारत की निखिता पोरवाल पर नजरें, 111 देशों की प्रतिभागी ले रही हिस्सा

 

Read More वीर पहाड़िया ने अक्षय कुमार को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, सोशल मीडिया पर खास तस्वीर की साझा

Read More जयपुर में वेब सीरीज की शूटिंग कर रहे प्रकाश झा : हनु रोज ने की मुलाकात, राजस्थान में पर्यटन बढ़ाने पर हुई चर्चा

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान पुलिस साइबर क्राइम एडवाइजरी : डिजिटल अरेस्ट ठगी से सावधान, फर्जी नोटिस जांचने के लिए सीबीआई का अभय पोर्टल राजस्थान पुलिस साइबर क्राइम एडवाइजरी : डिजिटल अरेस्ट ठगी से सावधान, फर्जी नोटिस जांचने के लिए सीबीआई का अभय पोर्टल
राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच ने डिजिटल अरेस्ट के बढ़ते मामलों को लेकर एडवाइजरी जारी। ठग सीबीआई, ईडी, एटीएस...
प्रदेश में निकाय चुनाव में लोकतंत्र का दूसरा इम्तिहान पूरा, अब 14 को ‘गणपति बप्पा मोरया’
दिल्ली में खराब मौसम, श्रीनगर-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
वोटबैंक और तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली पार्टियां हाशिए पर चली गईं : गजेन्द्र सिंह शेखावत
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026 LIVE: जयपुर में मतदान प्रक्रिया समाप्त, प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान समाप्त, प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद
मुस्लिम बहुल इलाकों में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह, शाम 5 बजे तक लगी रहीं कतारें