लड़कियों को निर्भीक, आत्मनिर्भर और मजबूत बनना चाहिए : सुमित राघवन

शो एक महत्वपूर्ण सामाजिक विषय, महिलाओं की आत्मरक्षा को सामने लाने जा रहा  

लड़कियों को निर्भीक, आत्मनिर्भर और मजबूत बनना चाहिए : सुमित राघवन

टीवी के जाने-माने अभिनेता सुमित राघवन का कहना है कि लड़कियों को निर्भीक, आत्मनिर्भर और मजबूत बनना चाहिए।

मुंबई। टीवी के जाने-माने अभिनेता सुमित राघवन का कहना है कि लड़कियों को निर्भीक, आत्मनिर्भर और मजबूत बनना चाहिए। सोनी सब का शो ‘वागले की दुनिया- नई पीढ़ी, नए किस्से’ अपने दिल को छू लेने वाले पारिवारिक पलों और सामाजिक मुद्दों की गूढ़ प्रस्तुति के लिए दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है। अब यह शो एक और महत्वपूर्ण सामाजिक विषय, महिलाओं की आत्मरक्षा को सामने लाने जा रहा है, जिसमें करुणा और समझ के माध्यम से समाज में बदलाव लाने का संदेश दिया जाएगा।

शो में राजेश वागले की भूमिका निभा रहे सुमित राघवन ने कहा- राजेश वागले एक ऐसे किरदार हैं, जो हमेशा लैंगिक समानता की बात करते हैं। चाहे घर में हो या समाज में। इस ट्रैक में भी वह द्दढ़ विश्वास रखते हैं कि यदि लड़कियां आत्मरक्षा सीखना चाहती हैं, तो यह उनका अधिकार ही नहीं, बल्कि आवश्यकता भी है। वह मानते हैं कि लड़कियों को निर्भीक, आत्मनिर्भर और मजबूत बनना चाहिए। एक पिता होने के नाते, जहाँ उनकी पहल अपनी बेटी की रक्षा करना है, वहीं वह समझते हैं कि असली सुरक्षा उसे खुद सक्षम बनाना है। मुझे खुशी है कि हमारा शो इतनी संवेदनशीलता के साथ इस विषय को उठा रहा है। यह चर्चा हर घर तक पहुँचनी चाहिए कि सुरक्षा और ताकत सिर्फ लड़कों के लिए नहीं ,सभी के लिए है। ‘वागले की दुनिया- नई पीढ़ी, नए किस्से’ सोनी सब पर, सोमवार से शनिवार, रात 9:30 बजे प्रसारित होता है।

 

Read More एसाईआर में वोट काटने के मुद्दे पर महिलाएं घर घर जाकर सच्चाई बताएंगी

Read More अक्षय कुमार की कार हादसे का शिकार, सुरक्षित है एक्टर

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन