होम्बले फिल्म्स ने ‘कंतारा : चैप्टर 1’ से दमदार झलक की शेयर, ऋषभ शेट्टी का इंटेंस अवतार देख दिवाने हुए फैंस  

बीते समय की पवित्र गूंज 02 अक्टूबर 2025 को पूरी दुनिया में गूंजेगी

होम्बले फिल्म्स ने ‘कंतारा : चैप्टर 1’ से दमदार झलक की शेयर, ऋषभ शेट्टी का इंटेंस अवतार देख दिवाने हुए फैंस  

होम्बले फिल्म्स ने अपनी आने वाली फिल्म ‘कंतारा : चैप्टर 1’ से दमदार झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है।

मुंबई। होम्बले फिल्म्स ने अपनी आने वाली फिल्म ‘कंतारा : चैप्टर 1’ से दमदार झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। होम्बले फिल्म्स की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्म ‘कंतारा : चैप्टर 1’ इस साल की सबसे बड़ी रिलीज में से एक मानी जा रही है। ‘कंतारा’, वर्ष 2022 में प्रदर्शित हुई थी। यह फिल्म साल की सबसे सफल फिल्म बनने के साथ बॉक्स ऑफिस पर स्लीपर हिट बन गई। अब दर्शक बेसब्री से इसके प्रीक्वल को सिल्वर स्क्रीन पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर ‘कंतारा : चैप्टर 1’ की एक झलक शेयर की है, जिसमें ऋषभ शेट्टी का इंटेंस अवतार देखने लायक है। इस पोस्ट के जरिए मेकर्स ने फिल्म की रिलीज में बचे सिर्फ 27 दिनों का काउंटडाउन शुरू कर दिया है और साथ ही एक दिलचस्प अपडेट आने की तरफ भी इशारा किया है, बीते समय की पवित्र गूंज 02 अक्टूबर 2025 को पूरी दुनिया में गूंजेगी।

होम्बले फिल्म्स की ‘कंतारा : चैप्टर 1’ सबसे बड़ी और महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक है। होम्बले फिल्म्स 2022 की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की विरासत को आगे ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। मेकर्स ने ‘कंतारा : चैप्टर 1’ के लिए नेशनल और इंटरनेशनल स्पेशलिस्ट के साथ एक बड़ा वॉर सीक्वेंस तैयार किया है, जिसमें 500 से ज्यादा कुशल फाइटर्स और 3,000 लोग शामिल हैं। यह सीक्वेंस 25 एकड़ में फैले एक पूरे शहर में, ऊबड़-खाबड़ इलाके में 45-50 दिनों के दौरान फिल्माया गया था, जो इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़े सीक्वेंसेज में से एक बनाता है। यह फिल्म 02 अक्टूबर को दुनिया भर में कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज होगी। 

 

Read More 45 वर्ष की हुई सनी लियोनी : बॉलीवुड में बनाई खास पहचान, जानें करनजीत कौर वोहरा से बॉलीवुड स्टार बनने तक के सफर के बारे में

Read More अमिताभ बच्चन का खुलासा : काम की वजह से सो नहीं पाते अभिनेता, कहा- संगीत से मिलता है सुकून

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अंधविश्वास के चलते महिला फैलाई महिला के हत्या की झूठी खबर, आरोपी गिरफ्तार अंधविश्वास के चलते महिला फैलाई महिला के हत्या की झूठी खबर, आरोपी गिरफ्तार
धौलपुर के कंचनपुर में अंधविश्वास का अनोखा मामला सामने आया है। सिर पर कौआ बैठने को अपशकुन मानकर अनिष्ट टालने...
रजनीकांत ने दी सफाई, द्रमुक-अन्नाद्रमुक गठबंधन सरकार बनाने की कोशिश में नहीं थे शामिल
रीको सीतापुरा फ्लैटेड फैक्ट्री: प्लग एंड प्ले मॉडल बना उद्यमियों की पहली पसंद, रेडी टू मूव मॉड्यूल्स उपलब्ध
भाजपा धीरे-धीरे पूरे कर रही है चुनावी वादे, अगले सप्ताह से शुरू होगी राशनकार्ड बनाने की प्रक्रिया: सचदेवा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज विभिन्न बैठकों में होंगे शामिल
ओडिशा पुलिस को बड़ी सफलता: 1,771 उल्लंघनकर्ताओं, खनिज तस्करों और ड्रग तस्करों को दबोचा, अवैध हथियार सहित 179 वाहन जब्त
रक्तदान सबसे बड़ा दान: जयपुर में शिविर के दौरान वसुंधरा राजे का संदेश, हर दो सेकंड में पड़ती है खून की जरूरत