ऋतिक रोशन और अक्षय कुमार ने की फिल्म ‘धुरंधर’ की तारीफ : फिल्म को लेकर अपने विचार शेयर किए, जानें अभिनेताओं ने क्या कहा 

रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल की अहम भूमिका 

ऋतिक रोशन और अक्षय कुमार ने की फिल्म ‘धुरंधर’ की तारीफ : फिल्म को लेकर अपने विचार शेयर किए, जानें अभिनेताओं ने क्या कहा 

ऋतिक रोशन और अक्षय कुमार ने फिल्म ‘धुरंधर’ की जमकर तारीफ की है। रणवीर सिंह, संजय दत्त और अक्षय खन्ना की स्टार कास्ट वाली यह हाई-ऑक्टेन एक्शन-थ्रिलर दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। ऋतिक ने कहानी और निर्देशन की प्रशंसा की, जबकि अक्षय ने फिल्म की जबरदस्त कहानी और आदित्य धर के काम की सराहना की।

मुंबई। बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन और अक्षय कुमार ने फिल्म ‘धुरंधर’ की तारीफ की है। फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल की अहम भूमिका हैं। यह हाई-ऑक्टेन एक्शन-थ्रिलर आदित्य धर द्वारा लिखित, निर्देशित और निर्मित है और इसका निर्माण ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने किया है। जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, बी62 स्टूडियोज के प्रोडक्शन और सारेगामा के सहयोग से यह फिल्म बनी है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी और इसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

ऋतिक रोशन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट लिखकर ‘धुरंधर’ देखने के बाद अपने विचार शेयर किए। उन्होंने लिखा- मुझे सिनेमा पसंद है, मुझे वे लोग पसंद हैं जो कहानी में पूरी तरह डूब जाते हैं और उसे खुद पर हावी होने देते हैं। ‘धुरंधर’ इसका एक शानदार उदाहरण है। मुझे इसकी कहानी कहने का तरीका बहुत पसंद आया। यही तो सिनेमा है।

ऋतिक ने लिखा- मैं इसके राजनीति वाले हिस्से से सहमत नहीं हूं और इस बात पर बहस कर सकता हूं कि एक फिल्ममेकर के तौर पर हमारी क्या जिम्मेदारियां हैं, लेकिन फिर भी, एक सिनेमा के छात्र के रूप में मैंने इससे बहुत कुछ सीखा और इसे पसंद किया। कमाल की फिल्म है।

अक्षय कुमार ने भी फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक्स पर लिखा- ‘धुरंधर’ देखी और मैं हैरान रह गया। क्या जबरदस्त कहानी है और आदित्य धर, आपने गजब काम किया है। हमें ऐसी कहानियां चाहिए, जो असर छोड़ें और अच्छा लगा कि दर्शक इस फिल्म को इतना प्यार दे रहे हैं।

Read More अनुपम खेर ने अपनी आने वाली फिल्म को लेकर दी बड़ी अपडेट, कहा- फिल्म ‘खोसला का घोसला’ का सीक्वल शानदार होगा 

 

Read More पुलकित सम्राट ने फिल्म ‘राहु केतु’ में अपने किरदार केतु की तैयारी से जुड़े कुछ खास बीटीएस किए साझा, फैंस में बढ़ा उत्साह 

Read More बीएमसी चुनाव के लिए बॉलीवुड स्टार्स ने दिखाई सक्रियता : अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम और सुनील शेट्टी सहित अन्य सेलेब्स ने डाला वोट 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन