वैश्विक स्तर पर फैशन उद्योग में बढ़ रहा भारत का प्रभाव : विक्टोरिया केजर

यहाँ आकर मैं अपनापन महसूस कर रही हूं

वैश्विक स्तर पर फैशन उद्योग में बढ़ रहा भारत का प्रभाव : विक्टोरिया केजर

सम्मेलन में मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 के ताज का अनावरण भी किया गया। भारतीय पेजेंट के इतिहास में ये क्राउन अब तक का सबसे महंगा क्राउन होगा।

नई दिल्ली। मिस यूनिवर्स विक्टोरिया केजर ने कहा है कि भारत का वैश्विक स्तर पर फैशन उद्योग में प्रभाव बढ़ रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में मिस यूनिवर्स इंडिया के ताज के अनावरण के लिये यहां पहुंची वर्ष 2024 की मिस यूनिवर्स विक्टोरिया केजर ने संवाददाता सम्मेलन में कहा मैं पहली बार भारत आई हूं और मुझे जो प्यार और सम्मान मिला है, उसे देखकर मैं खुश हूं। मैं मिस यूनिवर्स इंडिया टीम की आभारी हूं कि उन्होंने मुझे यहाँ आमंत्रित किया। मैं पूरी दुनिया घूम रही हूँ और वैश्विक स्तर पर फैशन उद्योग में भारत के बढ़ते प्रभाव को महसूस कर सकती हूं। मैने कुछ ही समय भारत मे बिताया है लेकिन यहाँ के लोग इतने प्यारे हैं जैसे मैं इन्हें वर्षो से जानती हूं। यहाँ आकर मैं अपनापन महसूस कर रही हूं।

मिस यूनिवर्स इंडिया के निदेशक निखिल आनंद ने आगामी मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 के विषय की घोषणा करते हुए कहा, हम मिस यूनिवर्स विक्टोरिया केजर और मिस यूनिवर्स संगठन के प्रतिनिधियों को भारत में अपने साथ पाकर बहुत खुश हैं। इस साल की मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता किसी भी सौंदर्य प्रतियोगिता के पिछले संस्करणों से कहीं अधिक खास होने जा रही है। इस साल 500 से अधिक छात्रों को मिस यूनिवर्स इंडिया टीम के साथ स्वयंसेवक और काम करने का मौका मिलेगा। इस वर्ष भारत के सभी राज्यो में स्टेट लेवल कंपीटिशन आयोजित होंगे और उसके बाद तमाम विजेताओं के बीच मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का चयन होगा और वो ग्लोबल मंच पर भारत का प्रतिनिधि करेंगी। मिस यूनिवर्स इंडिया रिया सिंघा ने अपने संबोधन में कहा आज यूनिवर्स की सबसे खूबसूरत लड़की हमारे बीच है जो मेरी बेहतरीन दोस्त मिस यूनिवर्स भी है। हम इन्हें भारतीय संस्कृति विविधता, व्यंजन व यहाँ की इतिहास से रूबरू करवाएंगे।

सम्मेलन में मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 के ताज का अनावरण भी किया गया। भारतीय पेजेंट के इतिहास में ये क्राउन अब तक का सबसे महंगा क्राउन होगा। मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज बेशकीमती हीरे एवं जवाहरातों से सुसज्जित होने वाला है। मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 के प्रतियोगिता का आयोजन थाईलैंड में किया जायेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में 2 बाइकों की भिड़ंत के बाद हंगामा : तलवार लहराने से बढ़ा विवाद, तनाव के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्या किया? जयपुर में 2 बाइकों की भिड़ंत के बाद हंगामा : तलवार लहराने से बढ़ा विवाद, तनाव के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्या किया?
कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर उस समय माहौल गरमा गया जब दो बाइकों की टक्कर के बाद विवाद बढ़...
इजरायली सेना ने रोकी यमन से दागी मिसाइल : कोई हताहत या क्षति नहीं, पूरे इलाके में बजा वायु रक्षा सायरन
लाडपुरा चौराहे के समीप हादसा : चार वाहनों में लगी आग, जिंदा जला बल्कर का चालक; मची अफरा-तफरी
बिहार में राजनीतिक गलियारों में चरम पर पोस्टर वॉर : राजद ने नीतीश को लेकर लगाया पोस्टर, लिखा- 'नायक नहीं खलनायक हूं मैं' 
नवगठित निकायों का नए सिरे से सीमा क्षेत्र तय, डीएलबी ने जारी किया नोटिफिकेशन
असर खबर का - 87 लाख से चमका चिड़ियाघर, नए कलेवर में पक्षीघर
असर खबर का - दो दिन से धरने पर बैठे मजदूरों की सभी मांगें पूरी