कंगना रनौत की फिल्मों में हुई वापसी : फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की शूटिंग शुरु, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो 

फिल्म की घोषणा पहले ही हो चुकी थी

कंगना रनौत की फिल्मों में हुई वापसी : फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की शूटिंग शुरु, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो 

बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी सांसद कंगना रनौत ने फिल्मी दुनिया में वापसी की है। वह अपनी नई देशभक्ति फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की शूटिंग में जुट गई हैं। फिल्म का निर्देशन मनोज तापड़िया कर रहे हैं। कंगना ने सोशल मीडिया पर सेट का वीडियो साझा किया और कहा कि सेट पर लौटकर अच्छा लग रहा है। यह फिल्म गुमनाम नायकों की प्रेरक कहानियां दिखाएगी।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से सांसद कंगना रनौत एक बार फिर फिल्मी दुनिया में वापसी करने जा रही हैं। लंबे समय से राजनीति में सक्रिय रहीं कंगना अब अपनी नई फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की शूटिंग में जुट गई हैं। शीतकालीन सत्र के दौरान अपने राजनीतिक बयानों को लेकर चर्चा में रहीं कंगना ने फिल्म के सेट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें वह निर्देशक मनोज तापड़िया और टीम के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है कि सेट पर लौटकर उन्हें अच्छा महसूस हो रहा है।

फिल्म ‘इमरजेंसी’ के बाद कंगना काफी समय बाद किसी नई फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। ‘भारत भाग्य विधाता’ की घोषणा पहले ही हो चुकी थी, लेकिन इसकी शूटिंग अब शुरू हुई है। फिल्म का निर्देशन मनोज तापड़िया कर रहे हैं, जो ‘मद्रास कैफे’ और ‘एनएच10’ जैसी चर्चित फिल्मों के निर्देशक रह चुके हैं। ‘भारत भाग्य विधाता’ एक देशभक्ति फिल्म है, जिसमें गुमनाम नायकों की प्रेरक कहानियां दिखाई जाएंगी।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब