कटरीना कैफ - विक्की कौशल के घर आया नन्हा मेहमान : सोशल मीडिया पर साझा की खुशखबरी, परिवार और फैंस में उत्साह

शादी के 4 साल बाद माता-पिता बने कपल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा

कटरीना कैफ - विक्की कौशल के घर आया नन्हा मेहमान : सोशल मीडिया पर साझा की खुशखबरी, परिवार और फैंस में उत्साह
बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ 7 नवंबर 2025 को मां बन गई हैं। उनके पति विक्की कौशल और कटरीना ने सोशल मीडिया पर बेटे के जन्म की खुशखबरी साझा की। शादी के चार साल बाद कपल माता-पिता बना। फैंस और बॉलीवुड जगत में खुशी की लहर है। यह कपल अपने पहले बच्चे के साथ नई जीवन यात्रा शुरू कर रहा है।

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कटरीना कैफ 7 नवंबर, 2025 को मां बन गई हैं। विक्की कौशल और कटरीना ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी साझा की और अपने बेटे का स्वागत किया। शादी के 4 साल बाद माता-पिता बने कपल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा- हमारी खुशियों का छोटा सा तोहफा आ गया है। बेहद प्यार और आभार के साथ, हम अपने बेटे का स्वागत करते हैं।

कटरीना ने सितंबर में ही मां बनने की घोषणा की थी और एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो पोस्ट की थी, जिसमें वह और विक्की बेबी बंप को थामे नजर आए थे।

कटरीना और विक्की ने 9 दिसंबर 2021 को शादी की थी, जिसमें केवल करीबी लोग शामिल हुए थे। उनके घर नए सदस्य के आगमन से परिवार और फैंस में खुशी की लहर है। बॉलीवुड जगत भी इस खबर को लेकर बेहद उत्साहित है। यह कपल अब अपने पहले बच्चे के साथ नई जीवन यात्रा की शुरुआत कर रहा है।

 

Read More राजकुमार राव निभाएंगे सौरव गांगुली का किरदार, बायोपिक का फर्स्ट लुक जारी

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अनिल पालीवाल गृह रक्षा, मालिनी अग्रवाल को ट्रैफिक की कमान, अंशुमान भौमिया बने जोधपुर पुलिस कमिश्नर अनिल पालीवाल गृह रक्षा, मालिनी अग्रवाल को ट्रैफिक की कमान, अंशुमान भौमिया बने जोधपुर पुलिस कमिश्नर
राज्य सरकार ने मंगलवार देर रात को भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के बड़े प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 अधिकारियों...
पांच वीएलटीडी कंपनियो ने परिवहन विभाग में कराया पंजीयन, वीएलटीडी एसओपी का 24 घंटे में असर
परिवहन विभाग में फिलहाल नहीं होंगे ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिकारियों को सड़क सुरक्षा पर फोकस के निर्देश
रोडवेज की 144 नई एक्सप्रेस ब्लू लाइन बसें डिपो को आवंटित, कोटा को मिली सबसे अधिक बसें
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा