51 वर्ष की हुई करिश्मा कपूर, जानें अभिनेत्री के करियर की बेहतरीन फिल्मों के बारे में 

अभिनय की कला विरासत में मिली

51 वर्ष की हुई करिश्मा कपूर, जानें अभिनेत्री के करियर की बेहतरीन फिल्मों के बारे में 

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री करिश्मा कपूर 51 वर्ष की हो गई।

मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री करिश्मा कपूर 51 वर्ष की हो गई। 25 जून 1974 को मुंबई में जन्मी करिश्मा कपूर को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता रणधीर कपूर अभिनेता, जबकि मां बबीता जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री थीं। करिश्मा कपूर ने बतौर अभिनेत्री अपने सिनेमा करियर की शुरुआत वर्ष 1991 में प्रदर्शित फिल्म ‘प्रेम कैदी’ से की। करिश्मा की किस्मत का सितारा वर्ष 1996 में प्रदर्शित फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ से चमका। इस फिल्म में उनके नायक के रूप में आमिर खान थे। बेहतरीन गीत, संगीत और अभिनय से सजी इस फिल्म की कामयाबी ने करिश्मा कपूर को स्टार के रूप में स्थापित कर दिया।

वर्ष 1997 में प्रदर्शित फिल्म ‘दिल तो पागल है’ करिश्मा कपूर के सिनेमा करियर की एक और महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुई। यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनका मुकाबला माधुरी दीक्षित से था, बावजूद इसके अपने सधे हुए अभिनय से वह दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहीं।

नब्बेह के दशक में करिश्मा कपूर पर यह आरोप लगने लगे कि वह केवल ग्लैमरस किरदार ही निभाने में सक्षम है। इस छवि से बाहर निकालने में निर्माता..निर्देशक श्याम बेनेगल ने उनकी मदद की और उन्हें लेकर फिल्म ‘जुबैदा’ का निर्माण किया। इस फिल्म में उन्होंने ‘जुबैदा’ की टाईटल भूमिका में दिखाई दी। फिल्म में अभिनेत्री रेखा की मौजूदगी के बावजूद करिश्मा कपूर अपने सशक्त अभिनय से दर्शको की वाहवाही लूटने में सफल रही। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए वह फिल्म फेयर के समीक्षक पुरस्कार से सम्मानित की गई।

 

Read More फिल्म ‘बॉर्डर 2’ से अहान शेट्टी का फर्स्ट-लुक पोस्टर रिलीज : दिखा दमदार और तीव्र अंदाज, जानें रिलीज डेट 

Read More बिग बॉस 19 की सक्सेस पार्टी : सलमान खान ने की धमाकेदार एंट्री, गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट सहित अन्य कंटेस्टेंट्स हुए शामिल 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प