कृति खरबंदा ने बॉलीवुड में पूरे किए 9 वर्ष : ‘राज रिबूट’ से किया था डेब्यू, जानें अभिनेत्री के करियर की बेहतरीन फिल्मों के बारे में 

सक्षम अभिनय प्रतिभा के साथ आत्मविश्वास को भी दिखाया

कृति खरबंदा ने बॉलीवुड में पूरे किए 9 वर्ष : ‘राज रिबूट’ से किया था डेब्यू, जानें अभिनेत्री के करियर की बेहतरीन फिल्मों के बारे में 
जानी-मानी अभिनेत्री कृति खरबंदा ने बॉलीवुड में अपने 9 साल पूरे कर लिए हैं।

मुंबई। जानी-मानी अभिनेत्री कृति खरबंदा ने बॉलीवुड में अपने 9 साल पूरे कर लिए हैं। ‘राज : रिबूट’ से ‘राणा नायडू 2’ तक कृति खरबंदा का फिल्मी सफर काफी दिलचस्प रहा है। वर्ष 2016 से ‘राज : रिबूट’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली कृति खरबंदा ने अपने करियर के 9 साल पूरे कर लिए हैं। उनका फिल्मी सफर कमर्शियल फिल्मों के साथ दिल छू लेने वाले ड्रामों और बेबाक ओटीटी विकल्पों का बेहद अनूठा संतुलन दर्शाता है।

हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘राज रिबूट’ से बॉलीवुड में कदम रखनेवाली कृति ने इस फिल्म में जिस तरह की चुनौतीपूर्ण भूमिका निभाई, उसने उनकी सक्षम अभिनय प्रतिभा के साथ उनके आत्मविश्वास को भी दिखाया। एक हल्की-फुल्की कॉमेडी फिल्म ‘गेस्ट इन लंदन’ में उन्होंने अपने स्वाभाविक आकर्षण के साथ पर्फेक्ट कॉमिक टाइमिंग से अपने दर्शकों का दिल जीता। ‘शादी में जरूर आना’ को उनके अभिनय सफर में मील का पत्थर कहें तो गलत नहीं होगा, क्योंकि इस इमोशनल रोमांटिक फिल्म के जरिए उन्होंने अपने संवेदनशील किंतु प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया।

‘यमला पगला दीवाना’ फिल्म में भी उन्होंने अपनी कॉमिक टाइमिंग के साथ-साथ बड़े सितारों के होते हुए भी अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करवाई। ‘हाउसफुल 4’, बॉलीवुड की एक ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फिल्म में शुमार है, जिसने उन्हें बॉलीवुड के सबसे सफल फ्रेंचाइजी में जगह दी। फिल्म ‘पागलपंती’ अपने नाम के अनुरूप पूरी तरह से एक विशुद्ध कॉमेडी मनोरंजक फिल्म थी, जिसने उन्हें मुख्यधारा में बनाए रखा। बिजॉय नांबियार की गहरी इंटेंस ड्रामा फिल्म ‘तैश’ ने भी कृति की अभिनय में गहराई को जोड़ा, बल्कि उनके अभिनय क्षमता को साबित किया।

फिल्म ‘14 फेरे’ एक पारिवारिक फिल्म थी, जिसमें कृति ने रोमांस और सामाजिक मुद्दों के बीच संतुलन बनाकर दर्शकों को प्रभावित किया था। नेटफ्लिक्स की ब्लॉकबस्टर सीरीज ‘राणा नायडू 2’ के साथ कृति ने ओटीटी की तरफ कदम बढ़ाते हुए न सिर्फ एक बहुपरतीय भूमिका निभाई, बल्कि अपने दर्शकों में भी इजाफा किया। विशेष रूप से अपनी ‘गर्ल-नेक्स्ट-डोर’ इमेज से अलग हटकर एक अंधेरे, तीखे पक्ष को दिखाया, जिसने उनके करियर को नया आयाम दिया।

Read More अपारशक्ति खुराना ने इंडस्ट्री में अपने शुरुआती संघर्ष का किया खुलासा, अभिनेता ने कहा- शादी के बाद बदली किस्मत, तब मिलने लगे काम के ऑफर

‘राज : रिबूट’ से ‘राणा नायडू 2’ तक कृति खरबंदा का 9 वर्षों का सफर उनकी बहुमुखी प्रतिभा, मेहनत और रूढ़ियों को तोड़ने की हिम्मत का प्रमाण है। 

Read More ‘धुरंधर : द रिवेंज’ ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, ओटीटी पर सबसे बड़े डेब्यू वीक का खिताब किया अपने नाम

 

Read More ‘लगान’ के पूरे हुए 25 साल : आमिर खान, आशुतोष गोवारिकर और पूरी टीम ने स्पेशल रीयूनियन स्क्रीनिंग में फिर ताजा की यादें

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

छत्तीसगढ़ में सुरक्षबलों ने कसी नक्सलियों पर नकेल : जंगल में छिपाकर रखा हथियारों का जखीरा बरामद, आईईडी और रायफल सहित कई सामग्री शामिल छत्तीसगढ़ में सुरक्षबलों ने कसी नक्सलियों पर नकेल : जंगल में छिपाकर रखा हथियारों का जखीरा बरामद, आईईडी और रायफल सहित कई सामग्री शामिल
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के डडईपानी जंगल में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के छिपाए हथियार और विस्फोटक बरामद किए। संयुक्त अभियान...
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मौत की रफ्तार : खड़े कैंटर में घुसी कार, सवाई माधोपुर के 4 लोगों की मौत
साइबर ठगों के जाल में फंसा युवक : गंवाए 10 लाख रुपए, मामला कराया दर्ज
तकनीक, गति और नवाचार से लड़े जाएंगे भविष्य के युद्ध : युद्ध के तौर-तरीकों में आया बदलाव, राजनाथ बोले- तकनीकी रूप से तैयार रहना बेहद जरूरी
चालक को आई झपकी : वाहन के पुलिया से नीचे गिरने से 7 लोग घायल, खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे थे सभी लोग
भाजपा के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग : सत्ता की कठपुतली बना ईसीआई, कांग्रेस चलाएगी राष्ट्रव्यापी अभियान
युद्ध खत्म होने के करीब, ईरान ने कहा- समझौते में होर्मुज खोलने पर फोकस