कृतिका कामरा की शादी के बाद काम पर हुई वापसी : अभिनेत्री लगातार प्रोजेक्ट्स में व्यस्त, दिखाया प्रोफेशनल कमिटमेंट

अभिनेत्री अपने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग में व्यस्त हैं

कृतिका कामरा की शादी के बाद काम पर हुई वापसी : अभिनेत्री लगातार प्रोजेक्ट्स में व्यस्त, दिखाया प्रोफेशनल कमिटमेंट

बॉलीवुड अभिनेत्री कृतिका कामरा ने शादी के बाद तुरंत काम पर वापसी की । अपनी सीरीज ‘मटका किंग’ के प्रमोशन और नए प्रोजेक्ट की शूटिंग में व्यस्त। शादी के बाद गोवा में छोटा ब्रेक लेने के बाद कृतिका ने नई एनर्जी के साथ काम शुरू।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कृतिका कामरा ने शादी के बाद काम पर वापसी कर ली है। कृतिका कामरा ने अपनी शादी के तुरंत बाद फिर से काम शुरू कर दिया है और पूरी तरह से अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स में जुट गई हैं। शादी के बाद उन्होंने थोड़ा सा ब्रेक लिया, लेकिन अब वह अपनी आने वाली सीरीजमटका किंग’ के प्रमोशन और साथ ही अपने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग में व्यस्त हैं।

शादी के बाद कृतिका और उनके पति गौरव कपूर ने गोवा में तीन-चार दिन का छोटा सा ब्रेक लिया था, लेकिन दोनों के बिजी शेड्यूल के कारण वे जल्दी ही अपने-अपने काम पर वापस लौट आए। जहां गौरव आईपीएल के चलते अपने काम में लग गए, वहीं कृतिका भी तुरंत अपने प्रमोशन्स और शूटिंग में जुट गईं।

करीबी सूत्रों के अनुसार, कृतिका अपने समय को बहुत अच्छे से मैनेज कर रही हैं औरमटका किंग’ के प्रमोशन के साथ-साथ अपनी फिल्म की शूटिंग भी कर रही हैं। उनका यह कमिटमेंट उनके काम के प्रति उनके जुनून को दिखाता है।

कृतिका कामरा ने कहा- यह मेरे लिए बहुत खूबसूरत और खास समय था, लेकिन मैंने पहले से ही तय किया था कि मैं शादी से पहले और बाद में ज्यादा लंबा ब्रेक नहीं लूंगी। मैं और गौरव दोनों फिर से अपने काम पर वापस गए हैं और नई एनर्जी के साथ काम कर रहे हैं। मैंमटका किंग’ को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं और अपनी फिल्म की शूटिंग पर वापस जाना भी मेरे लिए खास है, जिसके लिए मैं ट्रेनिंग कर रही हूं। आगे काफी काम है, लेकिन मुझे यही पसंद है।

Read More फिल्म ‘लव एंड वॉर’ के लिए मई की शुरुआत में शुरू होगी भव्य गाने की शूटिंग : रणबीर-विक्की-आलिया की तिकड़ी चर्चा में, फैंस में बढ़ी उत्सुकता

 

Read More ‘हीरामंडी‘ के 2 साल पूरे : ताहा शाह बदुशा ने ओवरनाइट सक्सेस की बजाय छोटे-छोटे कदमों से पाई बड़ी सफलता, भंसाली की सीरीज बनी करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट

Read More सीरीज ‘लुक्खे’ का ट्रेलर रिलीज : पलक तिवारी संग कहानी में दिखेगा रोमांच और टकराव, जानें रिलीज डेट

 

Post Comment

Comment List

Latest News

बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान
लोकभवन में शुक्रवार को महाराष्ट्र और गुजरात राज्य का स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने इस...
खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच
भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की डिजिटल जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील
नटनी पर साहित्यिक मंथन कल : जयपुर में जुटेंगे साहित्य जगत के दिग्गज, प्रांजल साहित्य अकादमी की पहल
पंजाब विधानसभा में विश्वासमत पेश : सदन ने सर्वसम्मति से किया पारित, भगवंत मान ने कहा- आप पार्टी के विधायकों के टूटने की अफवाहें पूरी तरह निराधार
अतिक्रमण हटाने और सफाई व्यवस्था पर सख्ती : व्यापार महासंघ और नगर निगम की बैठक में बने ठोस प्रस्ताव, बाजारों में यातायात बाधित करने वाले अस्थायी अतिक्रमण के मुद्दे पर की चर्चा