‘एक्स ब्लू जींस’ का नया विमेंस डेनिम कलेक्शन लॉन्च, जरीन खान बनीं आकर्षण का केंद्र

प्रमुख हस्तियों, इन्फ्लुएंसर्स, सेलिब्रिटीज और मीडिया प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया

‘एक्स ब्लू जींस’ का नया विमेंस डेनिम कलेक्शन लॉन्च, जरीन खान बनीं आकर्षण का केंद्र
अभिनेत्री जरीन खान की मौजूदगी में ‘एक्स ब्लू जींस’ ने अपना नया प्रीमियम विमेंस डेनिम कलेक्शन लॉन्च। संस्थापकों ने बताया कि कलेक्शन आधुनिक महिलाओं की जरूरतों, स्टाइल और आराम को ध्यान में रखकर तैयार किया।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान की मौजूदगी मेंएक्स ब्लू जींस’ ने मुंबई के नेस्को में आयोजित एक भव्य समारोह में अपने नए विमेंस डेनिम कलेक्शन का लॉन्च किया। अवसर पर फैशन जगत से जुड़े कई प्रमुख हस्तियों, इन्फ्लुएंसर्स, सेलिब्रिटीज और मीडिया प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। जरीन खान ने ब्रांड की उस सोच की सराहना की, जिसमें फैशन के साथ कम्फर्ट, गुणवत्ता और बहुउपयोगिता (वर्सेटिलिटी) को समान महत्व दिया गया है।

कार्यक्रम मेंएक्स ब्लू जींस’ के संस्थापक राजीव मिगलानी, अंकुश मिगलानी और राजन मिगलानी ने नए प्रीमियम विमेंस डेनिम कलेक्शन का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि यह कलेक्शन आधुनिक भारतीय महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें प्रीमियम डेनिम, ट्रेंडी फिट, बेहतर आराम और विभिन्न अवसरों के अनुरूप स्टाइलिंग विकल्प उपलब्ध हैं।

लॉन्च समारोह के दौरान फैशन प्रीव्यू, मीडिया इंटरैक्शन, सेलिब्रिटी उपस्थिति, इन्फ्लुएंसर एंगेजमेंट और नेटवर्किंग सत्र आकर्षण का केंद्र रहे। संस्थापकों ने कहा कि यह कलेक्शन महिलाओं के आत्मविश्वास, उनकी विशिष्ट पहचान और सहज फैशन का उत्सव है तथा कंपनी भविष्य में भी ग्राहकों की बदलती पसंद और फैशन ट्रेंड्स के अनुरूप अपने उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार करती रहेगी। समारोह में के सेरा सेरा वर्चुअल स्टूडियो के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के सदस्य विक्रांत आनंद भी उपस्थित रहे।

कंपनी के अनुसार, इस लॉन्च के साथएक्स ब्लू जींस ने प्रीमियम गुणवत्ता, समकालीन फैशन और रोजमर्रा के आरामदायक परिधानों पर अपने फोकस को एक बार फिर रेखांकित किया।

Read More फिल्म ‘वाइब’ का नया टीजर पोस्टर रिलीज : प्रीति जिंटा का दिखा दबंग अंदाज, जानें रिलीज डेट

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग