वीर पहाड़िया की नई फिल्म ‘नाम - टू लिव इज वॉर’ का ऐलान : महेश भट्ट ने की आधिकारिक घोषणा, फैंस एक्साइटेड

अभिनेता एक दमदार और रफ-टफ अवतार में नजर आने वाले हैं

वीर पहाड़िया की नई फिल्म ‘नाम - टू लिव इज वॉर’ का ऐलान : महेश भट्ट ने की आधिकारिक घोषणा, फैंस एक्साइटेड
अभिनेता वीर पहाड़िया ने अपनी अगली फिल्म ‘नाम - टू लिव इज वॉर’ की घोषणा की, महेश भट्ट प्रस्तुत करेंगे। फिल्म में हाई-ऑक्टेन एक्शन और इमोशनल ड्रामा। वरुण शर्मा पहली बार नेगेटिव रोल में नजर आएंगे। फिल्म में दोनों के बीच टकराव खास आकर्षण।

मुंबई। अभिनेता वीर पहाड़िया ने अपनी अगली बड़ी फिल्मनाम - टू लिव इज वॉरकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस फिल्म को दिग्गज फिल्ममेकर महेश भट्ट प्रस्तुत कर रहे हैं। फिल्म एक डार्क एक्शन थ्रिलर बताई जा रही है, जिसमें वीर एक दमदार और रफ-टफ अवतार में नजर आने वाले हैं।

रिपोट्र्स के अनुसार, फिल्म में हाई-ऑक्टेन एक्शन के साथ मजबूत इमोशनल ड्रामा का भी मेल देखने को मिलेगा, जिससे यह वीर की बढ़ती फिल्मोग्राफी की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक मानी जा रही है।

चर्चा है कि अभिनेता वरुण शर्मा पहली बार अपने करियर में नेगेटिव रोल निभाते नजर आएंगे। अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और हल्के-फुल्के किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले वरुण का यह नया अवतार दर्शकों और इंडस्ट्री के बीच पहले से ही जिज्ञासा पैदा कर रहा है। फिलहाल, फिल्म में वीर और वरुण के बीच टकराव को इसकी बड़ी खासियतों में से एक माना जा रहा है।

गौरतलब है किनाम - टू लिव इज वॉरवीर पहाड़िया की तीसरी फिल्म होगी। उन्होंनेस्काई फोर्ससे अपना डेब्यू किया था, जबकि उनकी दूसरी अनटाइटल्ड फिल्म इसके रिलीज से पहले सिनेमाघरों में आने की उम्मीद है।

Read More खेसारी लाल यादव की फिल्म मेहरबान का ट्रेलर रिलीज, नायक की भूमिका में आए नजर

 

Read More बॉलीवुड स्टार जरीन खान पहुंचीं जयपुर, एयरपोर्ट पर दिखा फैंस का जबरदस्त उत्साह

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार
पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के विश्वविद्यालयों में मराठी भाषा लागू करने के निर्णय का विरोध किया।...
कुमारी सैलजा का दावा, सचमुच राहुल गांधी ने डर गई भाजपा सरकार, बोली- कार्यक्रम का स्थान बदलने से नहीं दबेगी छात्रों की आवाज़ 
वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने होंगे मेसी और यमल, 19 साल पुरानी तस्वीर बनी चर्चा का केंद्र
उमर अब्दुल्ला ने वांगचुक के अनशन पर उठाएं सवाल : केंद्र सरकार इस मुद्दे पर चिंतित नहीं, कहा- राजनीति में मानवता के लिए होना चाहिए स्थान
जोधपुर में दो दर्दनाक सड़क हादसे: इलाज के दौरान महिला और बाइक सवार की मौत, पुलिस जांच में जुटी
कीव पहुंचकर ब्रिटिश पीएम स्टार्मर का बड़ा ऐलान, बोले-यूक्रेन के लिए ब्रिटेन का समर्थन हर हाल में रहेगा अटूट
विदेश दौरों को लेकर राजभर का अखिलेश पर हमला: चुनाव के लिए विदेशी कंपनी की ली मदद, जातीय संघर्ष भड़काने का लगाया आरोप