मीका सिंह ने की राजपाल यादव की मदद, आर्थिक मदद के लिए गायक ने बॉलीवुड से की मदद की अपील 

चेक बाउंस मामले में सरेंडर करने के बाद वे तिहाड़ जेल में बंद

मीका सिंह ने की राजपाल यादव की मदद, आर्थिक मदद के लिए गायक ने बॉलीवुड से की मदद की अपील 

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों गंभीर आर्थिक संकट और कानूनी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपए के चेक बाउंस मामले में सरेंडर करने के बाद वे तिहाड़ जेल में बंद हैं।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों गंभीर आर्थिक संकट और कानूनी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपए के चेक बाउंस मामले में सरेंडर करने के बाद वे तिहाड़ जेल में बंद हैं। सूत्रों के अनुसार उनके पास इतनी बड़ी रकम लौटाने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और भी कठिन हो गई है।

ऐसे समय में कई बॉलीवुड सितारे उनके समर्थन के लिए आगे आए हैं। इस लिस्ट में अब गायक मीका सिंह का नाम भी शामिल हो गया है। मीका सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि राजपाल यादव इस वक्त कठिन दौर से गुजर रहे हैं और उन्हें आर्थिक मदद की बेहद जरूरत है। उन्होंने इंडस्ट्री के अन्य कलाकारों, प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स से अपील की कि वे मिलकर राजपाल की मदद करें।

मीका ने कहा- यदि 20 लोग थोड़ी-थोड़ी मदद करें, जैसे 25 लाख या 50 लाख रुपए, तो हम राजपाल यादव भाई की सहायता कर सकते हैं। सिर्फ पोस्ट या दिखावे से काम नहीं चलेगा, असली मदद करनी होगी।

 

Read More शाहिद कपूर ने फिल्म ‘ओ रोमियो’ के निर्देशक विशाल भारद्वाज का आभार किया व्यक्त, जानें अभिनेता ने क्या कहा  

Post Comment

Comment List

Latest News

ब्रेन ट्यूमर को लेकर फैली भ्रांतियों पर डॉक्टर्स और मरीजों ने साझा किए अनुभव, जानें लक्षण और उपचार ब्रेन ट्यूमर को लेकर फैली भ्रांतियों पर डॉक्टर्स और मरीजों ने साझा किए अनुभव, जानें लक्षण और उपचार
ब्रेन ट्यूमर को लेकर समाज में फैली भांतियों और डर को दूर करने के उ‌द्देश्य से नारायणा हॉस्पिटल, जयपुर द्वारा...
दबाव में किए समझौते देशहित के खिलाफ : मजदूरों और श्रमिकों को खतरे में डाल रही सरकार की नीतियां, खड़गे ने कहा- इस मुद्दे पर सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष जारी रखेगी कांग्रेस
दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार : विशेषज्ञों ने तेज हवाओं को दिया श्रेय, आसमान रहा साफ और धूपी भी खिली
बजट बहस में भाजपा विधायक की टिप्पणी पर हंगामा : भाजपा विधायक कैलाश वर्मा ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर लगाया आरोप, कहा- पिछली सरकार ने प्रदेश की वित्तीय स्थिति खराब कर दी
चीन में भीषण सड़क हादसा: देखते ही देखते जमीन के अंदर समा गया सड़क का बड़ा हिस्सा, कोई हताहत नहीं
पोषण ट्रैकर एप लागू : आंगनबाड़ी सेवाओं की होगी प्रभावी मॉनिटरिंग, मानदेय बढ़ोतरी लागू ; ग्रेच्युटी प्रस्ताव विचाराधीन
17 फरवरी को बजट बहस का जवाब देंगी सरकार, 19 फरवरी तक विधानसभा का कार्यकाल तय