सोनी सब के शो ‘गणेश कार्तिकेय’ में भगवान शिव की भूमिका निभाएंगे मोहित मलिक, कहा- यह किरदार निभाना मेरे लिए परम सम्मान की बात है 

शो जल्द ही केवल सोनी सब पर प्रसारित होगा

सोनी सब के शो ‘गणेश कार्तिकेय’ में भगवान शिव की भूमिका निभाएंगे मोहित मलिक, कहा- यह किरदार निभाना मेरे लिए परम सम्मान की बात है 

अभिनेता मोहित मलिक सोनी सब के शो ‘गणेश कार्तिकेय’ में भगवान शिव की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

मुंबई। अभिनेता मोहित मलिक सोनी सब के शो ‘गणेश कार्तिकेय’ में भगवान शिव की भूमिका निभाते नजर आएंगे। सोनी सब, नया शो ‘गणेश कार्तिकेय’ लेकर आ रहा है। यह भव्य प्रस्तुति भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र गणेश और कार्तिकेय की अनकही कथा को सामने लाएगी।। इसके केंद्र में है माता-पिता का ज्ञान, दो भाइयों की यात्राएँ और एक ऐसे परिवार की भावनाएँ, जिनके संघर्ष हर घर के अनुभवों से मेल खाते हैं।

इस भव्यता को और बढ़ाते हुए, चर्चित अभिनेता मोहित मलिक भगवान शिव की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। मोहित मलिक ने कहा- ‘गणेश कार्तिकेय’ में भगवान शिव का किरदार निभाना मेरे लिए परम सम्मान की बात है। शिव एक ऐसे देवता हैं, जिन्हें उनकी शक्ति और करुणा के लिए पूजा जाता है, लेकिन इस भूमिका को लेकर मुझे सबसे ज्यादा उत्साह इस बात का है कि यह शो उन्हें केवल देवता के रूप में ही नहीं, बल्कि एक पिता, पति और मार्गदर्शक के रूप में प्रस्तुत करता है। यह शो इस विचार का उत्सव मनाता है कि परिवार हर यात्रा की नींव है, यहां तक कि देवताओं के लिए भी। मुझे बेहद सौभाग्यशाली महसूस हो रहा है कि मैं दर्शकों के सामने भगवान शिव का यह गहन और बहुआयामी रूप प्रस्तुत कर पा रहा हूँ। ‘गणेश कार्तिकेय’, जल्द ही केवल सोनी सब पर प्रसारित होगा।

 

Read More आमिर खान प्रोडक्शंस ने रिलीज किया ‘एक दिन’ का ट्रेलर : इमोशनल लव स्टोरी की दिखी झलक, जानें रिलीज डेट 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजापार्क में श्री साईं बाबा के 20वें वार्षिकोत्सव पर श्रीमद भागवत कथा में 'नंदोत्सव' धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने...
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं
जयपुर मंडल में सिग्नल विभाग की कार्यप्रणाली होगी डिजिटल, कर्मचारियों को मिले 100 हैंड-हेल्ड टैबलेट
कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग, 88 डॉलर प्रति बैरल से नीचे फिसली, जानें क्या है कारण ?
ईरान का दुबई पर नया हमला: यूएई पर अब तक 1,475 ड्रोन एवं 270 मिसाइल हमले