मुनव्वर फारूकी के घर गूंजी किलकारी : पत्नी महजबीन ने बेटी को दिया जन्म, सेलेब्स दे रहे शुभकामनाएं
सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कीं
बिग बॉस 17 विजेता मुनव्वर फारूकी और पत्नी महजबीन कोटवाला के घर बेटी का जन्म। मुनव्वर ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर खुशी जताई। वरुण धवन समेत कई सेलेब्स ने बधाई दी।
मुंबई। टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारूकी और उनकी पत्नी महजबीन कोटवाला के घर बेटी का जन्म हुआ है। मुनव्वर ने खुशखबरी को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए पत्नी और नवजात की तस्वीरें पोस्ट कीं। उन्होंने लिखा- घर में बरकत आई, धन्य महसूस कर रहा हूं, अल्हम्दुलिल्लाह। दुआओं में याद रखना।
वरुण धवन, जन्नत जुबैर, फैसल शेख, रीम शेख और अली गोनी समेत कई सेलेब्स ने बधाई दी। मुनव्वर ने मई 2024 में महजबीन से शादी की थी।
Related Posts
Post Comment
Latest News
24 May 2026 18:41:04
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी के "एक साल में मोदी सरकार गिरने" वाले बयान पर तीखा पलटवार किया...

Comment List