प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी ‘नागबंधम’ : रहस्य, पौराणिक कथा और रोमांच से भरपूर कहानी, जानें प्रीमियर डेट

विराट कर्णा, नभा नटेश, ऐश्वर्या मेनन, जगपति बाबू प्रमुख भूमिकाओं में

प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी ‘नागबंधम’ : रहस्य, पौराणिक कथा और रोमांच से भरपूर कहानी, जानें प्रीमियर डेट
पौराणिक फैंटेसी एडवेंचर फिल्म ‘नागबंधम’ का वैश्विक डिजिटल प्रीमियर प्राइम वीडियो पर। अभिषेक नामा निर्देशित फिल्म भारत सहित 240 से अधिक देशों में स्ट्रीम।

मुंबई। पौराणिक फैंटेसी एडवेंचर फिल्मनागबंधमका वैश्विक डिजिटल प्रीमियर 24 जुलाई को प्राइम वीडियो पर होगा। फिल्म भारत सहित 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में स्ट्रीम की जाएगी।

अभिषेक नामा के निर्देशन में बनी फिल्म का निर्माण एनआईके स्टूडियोज के बैनर तले किशोर अन्नापुरेड्डी और निशिता नागिरेड्डी ने किया है। फिल्म में विराट कर्णा, नभा नटेश, ऐश्वर्या मेनन, जगपति बाबू, मुरली शर्मा, महेश मांजरेकर और ऋषभ साहनी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

फिल्म की कहानी रुद्र नामक एक ग्रामीण युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी  जिंदगी तब बदल जाती है, जब उसकी बहन की शादी के दौरान एक खजाना खोजी गिरोह हमला कर देता है। भारत के प्राचीन विष्णु मंदिरों के नीचे छिपे रहस्यमयी नागबंधम अनुष्ठान और उससे जुड़े खजाने की तलाश में निकला अब्दाली तबाही मचाता है। इस दौरान रुद्र की मुलाकात रहस्यमयी नागा साधु शिवा से होती है, जो उसे आस्था, त्याग और संघर्ष से भरी यात्रा पर ले जाते हैं।

पौराणिक कथाओं, रहस्य और रोमांच का संगम पेश करने वालीनागबंधमतेलुगु के अलावा तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी उपलब्ध होगी। फिल्म में प्राचीन मंदिरों की भव्यता और दंतकथाओं को आधुनिक विजुअल्स के साथ प्रस्तुत किया गया है।

Read More शहनाज गिल ने ‘इश्कनामा’ के गीत ‘नरक’ का स्पेशल कवर वर्जन किया जारी, दिखा भावनात्मक अंदाज

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार: सेंसेक्स 364 अंक टूटा, निवेशकों के करोड़ों रूपए स्वाहा लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार: सेंसेक्स 364 अंक टूटा, निवेशकों के करोड़ों रूपए स्वाहा
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की तेजी से भारतीय शेयर बाजार पर दबाव बढ़ा। गुरुवार को सेंसेक्स 363 अंक गिरकर...
जंतर-मंतर लाठीचार्ज : AAP का केंद्र सरकार पर हमला, पीएम मोदी से युवाओं से माफी की मांग
अमेरिका-सउदी अरब के बीच नागरिक परमाणु समझौता, विशेषज्ञों को सता रहा हथियारों की होड़ शुरू होने का डर
वन विभाग में अटके तबादलों को मिली रफ्तार, 19 अधिकारियों-कर्मचारियों को नई जिम्मेदारी
आरपीएससी ने विभिन्न पदों के साक्षात्कार कार्यक्रम किए जारी, 31 जुलाई से 14 अगस्त तक होंगे इंटरव्यू
जंतर-मंतर बताएगा बारिश का हाल, प्राचीन वायु परीक्षण से होगा वर्षा का पूर्वानुमान
मोदी भी लें पेपर लीक की जिम्मेदारी : युवाओं की मांगों को दबाने के लिए किया लाठीचार्ज, प्रियंका ने कहा- किसी दोषी को नहीं मिली सजा