‘द ट्रेटर्स 2’ के 21 सेलिब्रिटी खिलाड़ियों के नाम से उठा पर्दा, प्राइम वीडियो पर करण जौहर के साथ शुरू होगा रोमांचक शो

शो का प्रीमियर 13 अगस्त को होगा

‘द ट्रेटर्स 2’ के 21 सेलिब्रिटी खिलाड़ियों के नाम से उठा पर्दा, प्राइम वीडियो पर करण जौहर के साथ शुरू होगा रोमांचक शो
प्राइम वीडियो ने रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ के दूसरे सीजन के 21 सेलिब्रिटी प्रतिभागियों की घोषणा की। करण जौहर द्वारा होस्ट किया जाने वाला शो 13 अगस्त से प्रीमियर होगा और हर गुरुवार नए एपिसोड स्ट्रीम।

मुंबई। प्राइम वीडियो ने अपने लोकप्रिय रियलिटी शो ट्रेटर्सके दूसरे सीजन के लिए 21 सेलिब्रिटी खिलाड़ियों के नामों का खुलासा कर दिया है। शो का प्रीमियर 13 अगस्त को होगा और इसके नए एपिसोड हर गुरुवार प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किए जाएंगे।

प्राइम वीडियो ने ट्रेटर्ससीजन-2 के लिए एक विशेषडाइनिंग थिएटर ऑफ ट्रेचरीकार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें नए सीजन के सभी 21 खिलाड़ियों का अनोखे अंदाज में परिचय कराया गया। भव्य सजावट, आकर्षक लाइटिंग और रहस्य धोखे से भरपूर माहौल ने मेहमानों को शो की थीम का रोमांचक अनुभव कराया।

चार कोर्स वाले इस विशेष डाइनिंग अनुभव के दौरान छह अलग-अलग थिएट्रिकल प्रस्तुतियों के माध्यम से खिलाड़ियों का परिचय कराया गया। कार्यक्रम में वेलकम ड्रिंक का रंग बदलना, मीठे दिखने वाले डेजर्ट का नमकीन निकलना तथा खंजर, स्क्रॉल, ताबूत और लालटेन जैसी वस्तुओं के जरिए शो के सस्पेंस और रहस्य को जीवंत किया गया। हर कोर्स के साथ नए आर्च खुलते गए और नए खिलाड़ियों के नाम सामने आते गए। कार्यक्रम का समापन सोने की ईंट के आकार के केक और गोल्ड बार डेजर्ट के साथ हुआ।

इस अवसर पर शो के होस्ट और प्रोड्यूसर करण जौहर, धर्माटिक एंटरटेनमेंट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अपूर्व मेहता, प्राइम वीडियो इंडिया के डायरेक्टर एवं हेड ऑफ ओरिजिनल्स निखिल माधोक, डायरेक्टर एवं हेड ऑफ प्रोडक्शन एंड पोस्ट स्तुति रामचंद्र तथा हेड ऑफ अनस्क्रिप्टेड ओरिजिनल्स आकृति मेहता मौजूद रहे। बाफ्टा और एमी पुरस्कार विजेता ग्लोबल फॉर्मेट के भारतीय संस्करण का निर्माण धर्माटिक एंटरटेनमेंट ने ऑल3मीडिया इंटरनेशनल के सहयोग से किया है।

Read More इंटरव्यू...नए कलाकार का चेहरा नहीं, उसका फोकस देखता हूं : गिरधर स्वामी

शो में आदित्य कुलश्रेष्ठ उर्फ कुल्लू, अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान, अंश चोपड़ा, दलीप ताहिल, हरमन सिंघा, इक्का सिंह, करण सिंह मैजिक, क्रिस्टल डिसूजा, मल्लिका शेरावत, मुनव्वर फारुकी, पारुल गुलाटी, प्रिश, रणवीर बरार, रिया चक्रवर्ती, रिदा थराना, साहिल सलाथिया, शहनील गिल, शालिनी पासी, श्वेता तिवारी, साउंडूस मौफाकिर और तान्या पूरी प्रतिभागी के रूप में नजर आएंगे।

Read More जयपुर में सजेगा दुनिया का मंच, मिस ओशन वर्ल्ड-2026 के लिए बीस देशों की सुंदरियां पहुंचेंगी अनंत महल

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर-मस्कट फ्लाइट फिर रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी जयपुर-मस्कट फ्लाइट फिर रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
एयरपोर्ट पर उड़ानों के बिगड़े शेड्यूल के बीच बुधवार को सलाम एयर की जयपुर-मस्कट उड़ान रद्द हो गई। फ्लाइट सुबह...
भ्रष्टाचार के आरोपों पर उमर की खुली चुनौती : हमारे पास छिपाने को कुछ नहीं, जांच कराएं भाजपा
प्रदेश में डी-रेगुलेशन फेज-I की इम्पैक्ट असेसमेंट रिपोर्ट जारी, राज निवेश पोर्टल पर आवेदनों में 3 गुना वृद्धि
मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : बिरला
अमेरिका और दक्षिण कोरिया संयुक्त सैन्य अभ्यास की अवधि कम करने का फैसला, मैदानी प्रशिक्षण अभ्यासों की संख्या होगी आधी
कार की "बत्ती " में नशे का तहखाना, खुला राज तो निकली 18.2 किलो अफीम
आरजीएचएस में कार-टी सेल थेरेपी शामिल, अधिकतम 30 लाख रुपए की सीमा तय