नेहा धूपिया ने शो ‘ट्रेटर’ का हिस्सा बनने की अफवाहों को किया खारिज, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नए शो का किया जिक्र

लोगों के बीच नई उत्सुकता पैदा कर दी 

नेहा धूपिया ने शो ‘ट्रेटर’ का हिस्सा बनने की अफवाहों को किया खारिज, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नए शो का किया जिक्र

अभिनेत्री नेहा धूपिया ने करण जौहर के रियलिटी शो ‘ट्रेटर’ से जुड़ी अफवाहों को खारिज करते हुए कहा- “न मैं ट्रेटर हूं, न मासूम, मैं डबल डेट में व्यस्त हूं। संदेश उनके आने वाले टॉक शो की ओर संकेत माना जा रहा। फैंस में उत्सुकता बढ़ी।

मुंबई। अभिनेत्री नेहा धूपिया ने करण जौहर के रियलिटी शो ‘ट्रेटर’ से जुड़े अपने नाम को लेकर चल रही सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। नेहा धूपिया ने सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प और हल्का-फुल्का संदेश साझा किया, जिसमें लिखा था- न मैं ट्रेटर हूं और न ही मासूम, मैं तो बस डबल डेट में व्यस्त हूं। जल्द आ रहा है। इस तरह उन्होंने सभी अफवाहों को साफ कर दिया। हालांकि, उनके इस संदेश ने लोगों के बीच नई उत्सुकता भी पैदा कर दी है। कई लोगों का मानना है कि यह ‘डबल डेट’ दरअसल उनके अपने आने वाले टॉक शो की ओर इशारा है, जो इंटरनेट मंच पर प्रसारित हो सकता है।

पिछले कुछ दिनों में नेहा, अपने पति अंगद बेदी के साथ कई चर्चित जोड़ों के साथ नजर आई हैं, जिनमें तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा, रिया चक्रवर्ती अपने भाई शोविक चक्रवर्ती के साथ और रकुल प्रीत सिंह एवं जैकी भगनानी शामिल हैं। दिलचस्प बात यह रही कि इन सभी ने ‘डबल डेट’ का जिक्र किया।

नेहा धूपिया के करीबी सूत्र ने बताया- नेहा का यह संदेश एक स्मार्ट और हल्का तरीका है अफवाहों का जवाब देने का, साथ ही वह जिस नए काम पर काम कर रही हैं, उसके लिए उत्सुकता भी बढ़ा रहा है। ‘डबल डेट’ कोई संयोग नहीं है, हाल ही में उनके कई चर्चित जोड़ों के साथ दिखने में एक पैटर्न नजर आ रहा है। यह उनका अंदाज है, बिना ज्यादा बताए एक घोषणा करने का और इसने लोगों के बीच चर्चा जरूर बढ़ा दी है।

 

Read More सिद्धांत चतुर्वेदी ने ‘लैक्मे फैशन वीक’ में दिखाया दमदार स्वैग : फैशन में जोड़ी नई वाइब, सिग्नेचर स्टाइल से रैंप वॉक को बनाया यादगार

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर डिस्कॉम ने दी परिवादी उपभोक्ताओं को राहत, फोरम ने की ऑनलाइन सुनवाई जयपुर डिस्कॉम ने दी परिवादी उपभोक्ताओं को राहत, फोरम ने की ऑनलाइन सुनवाई
बिजली बिलों से संबंधित विवादित मामलों में जयपुर डिस्कॉम के मुख्यालय स्थित निगम स्तरीय उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम ने ऑनलाइन...
गैस बुकिंग पर फिर नया अपडेट: इन उपभोक्ताओं के लिए रिफिल बुकिंग का अलग प्रावधान नहीं, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइन
नई दिल्ली में पीएम मोदी से मिले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विकास योजनाओं पर लिया मार्गदर्शन
ऑपरेशन क्लीन स्वैप : अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, 24 लोगों पर जुर्माना
सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विहिप ने किया स्वागत, कहा-अनुसूचित समाज के अधिकारों से समझौता नहीं, धर्मांतरण गतिविधियों पर लगेगा अंकुश
Weather Update : अधिकांश जिलों में मौसम साफ, सुबह-शाम हल्की ठंडक
ईरानी लेफ्टिनेंट कर्नल इब्राहिम जोल्फागरी की कड़ी चेतावनी: शर्तों के अनुरूप होने पर अमेरिका के साथ बातचीत संभव, तब तक कुछ भी नहीं होगा सामान्य